सेवा सेतु केंद्र – सुशासन का सशक्त सेतु, जनसेवा का नया आयाम
एक ही स्थान पर मिल रहा आवश्यक मार्गदर्शन और समयबद्ध समाधान
समय और धन दोनों की हुई बचत, चीन्हा राम को सहजता से मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र
कोरबा 31 जुलाई 2026/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु केंद्र सुशासन की प्रभावी कड़ी बन रही हैं। इसके माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा सेतु केंद्रों में आय, जाति, निवास सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं जनोपयोगी सेवाओं के लिए एकीकृत व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली है। निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित होने से नागरिकों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
कोरबा जिले के भैंसमा अंतर्गत ग्राम धौराभाठा निवासी श्री चीन्हा राम (पिता श्री छेरकु) को लंबे समय से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अभाव में उन्हें विभिन्न शासकीय कार्यों एवं योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समाधान की उम्मीद लेकर वे सेवा सेतु केंद्र, भैंसमा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आवश्यकता से संबंधित जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
सेवा सेतु केंद्र के कर्मचारियों द्वारा उन्हें आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा संबंधित औपचारिकताओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आवेदन के पश्चात उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया गया और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए। आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त होने से श्री चीन्हा राम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसमें काफी समय और आर्थिक व्यय होता था तथा प्रक्रिया भी जटिल महसूस होती थी। लेकिन अब एक ही स्थान पर आवश्यक मार्गदर्शन के साथ आवेदन करने और निर्धारित समय-सीमा में दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक सहज, सरल और पारदर्शी ढंग से पहुंच रही हैं।
श्री चीन्हा राम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र जैसी जनहितकारी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है।
क्रमांक 704/आशुतोष/
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-सेवा सेतु केंद्र – सुशासन का सशक्त सेतु, जनसेवा का नया आयाम….चीन्हा राम को सहजता से मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


