जिले में आवारा स्वानो का आतंक
- स्वानो के झुंड ने घर घुसकर पालतू बिल्ली को बनाया निशाना
- सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कोरबा । कोरबा जिले में आवारा स्वानो का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में दीपका थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल आजाद कॉलोनी अंतर्गत स्वानो के एक झुंड ने एक घर के अंदर घुसकर पालतू बिल्ली को घेरकर मार डाला। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि पहले स्वानो का झुंड क्वार्टर के आंगन का गेट खोलकर अंदर घुस गए। जिसके बाद पालतू बिल्ली को घेर लिया। इस दौरान बिल्ली भागने का प्रयास करती रही। लेकिन स्वानो ने उसे मुंह से दबोच लिया उसे घर के बाहर ले गए और कुछ ही देर में मार डाला। घटना के बाद से परिवार वाले बेहद चिंतित हैं। मकान मालिक ने बताया कि वह एक साल पहले बिल्ली को बिलासपुर से लाए थे। बिल्ली को परिवार के सदस्य की तरह रखा जाता था


















