KORßA::-खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई- अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज……सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल
कोरबा 29 सितंबर 2026/
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दलों द्वारा जिले के कई स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की गई। जिस दौरान सितम्बर माह में रेत, मिट्टी व चूना पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे 50 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए, जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें से 27 प्रकरणों को निराकृत कर 7,28,390 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है। शेष प्रकरणों पर भी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिसमें सीतामढ़ी में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर रहे 11 वाहनों एवं राताखार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 3 वाहन शामिल हैं। वहीं मिट्टी व रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरण दर्ज कर 1,34,756 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है। इस प्रकार सितम्बर माह में खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन के कुल 54 प्रकरण दर्ज कर कुल 8, 63,146 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORßA:- खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन के 54 प्रकरण दर्ज, 14 वाहन जब्त कर 8 लाख से अधिक वसूली
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








