जनपद सदस्य संघ ने होर्डिंग लगाने की अनुमति मांगी
जनपद पंचायत कार्यालय व कलेक्टोरेट के समीप होर्डिंग लगाने निगम आयुक्त को सौंपा आवेदन
कोरबा। जनपद सदस्य संघ जिला कोरबा ने संघ की विभिन्न मांगों एवं जनपद सदस्यों की गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए नगर पालिक निगम क्षेत्र में होर्डिंग लगाने की अनुमति मांगी है। इस संबंध में संघ के कोषाध्यक्ष रफीक मेमन एवं अध्यक्ष विजय प्रभात सिंह, जनपद सदस्य किशन कोसले, पूर्व जनपद सदस्य कृष्ण कुमार ने नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त को आवेदन सौंपा है।
आवेदन में बताया गया है कि जनपद सदस्य संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा जाना है। इसके साथ ही जनसामान्य की जानकारी एवं प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय कोरबा एवं जिला कलेक्टर कार्यालय के समीप होर्डिंग लगाया जाना प्रस्तावित है।
संघ ने निगम आयुक्त से निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अधीन होर्डिंग लगाने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है। आवेदन में निगम द्वारा निर्धारित शुल्क एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं का नियमानुसार पालन करने की बात भी कही गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORßA:-जनपद सदस्य संघ ने होर्डिंग लगाने की अनुमति मांगी…..जनपद पंचायत कार्यालय व कलेक्टोरेट के समीप होर्डिंग लगाने निगम आयुक्त को सौंपा आवेदन
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








