श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन 12 से 18 सितम्बर तक, कोरबा में निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कथा व्यास पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज




कोरबा। पितृमोक्षार्थ गया श्राद्ध के पावन अवसर पर सिंघानिया अग्रवाल परिवार (छितौली वाले) द्वारा 12 से 18 सितम्बर 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन जशन रिसॉर्ट, राताखार रोड, कोरबा में प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से होगा।
कथा का शुभारंभ कथा का शुभारंभ 12 सितम्बर (शनिवार) को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से जशन रिसॉर्ट तक भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, ध्रुव चरित्र, नरसिंह अवतार, गोवर्धन लीला, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र तथा हवन-पूर्णाहुति सहित अनेक धार्मिक प्रसंगों का श्रद्धालु रसास्वादन करेंगे।
इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज श्रीमद् भागवत की अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कृति और सनातन जीवन मूल्यों का संदेश देंगे। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।









