KORßA:-कोरबा पुलिस का साइबर जागरूकता लाइव आज ASP लखन पटले देंगे ऑनलाइन ठगी से बचने के टिप्स
*कोरबा।* कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत आज एक विशेष लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले आज दिनांक 20.08.2026 को शाम 5:00 बजे कोरबा पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर साइबर अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
इस लाइव सेशन में साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां सीधे जनता तक पहुंचाई जाएंगी।
कोरबा पुलिस ने अपील की है कि जिले के अधिक से अधिक नागरिक इस लाइव कार्यक्रम से जुड़ें और इसे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों तक शेयर करें।
*लाइव से जुड़ने के लिए लिंक:*
*Instagram – @korba_police*
https://www.instagram.com/korba_police?utm_source=qr&igsh=bTBiM2p0cmV0cmI=
*कोरबा पुलिस का संदेश है – सजग कोरबा, सतर्क कोरबा। साइबर अपराध से बचें, सुरक्षित रहें।*









