
कोरबा: पुराना बस स्टैंड दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सुरेंद्र लांबा अध्यक्ष बने
कोरबा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, पुराना बस स्टैंड की बैठक संरक्षक गोपाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
बैठक में वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति के संरक्षक व अध्यक्ष सुरेंद्र लांबा बने, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राजेश अग्रवाल और अनिल जायसवाल को चुना गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी गोपाल अग्रवाल को दी गई और सचिव प्रवीण पांडे बनाए गए।
पूजा समिति में अंजू साहू, राजा राव, गजेंद्र जायसवाल, रितेश अग्रवाल, समीर मजूमदार, तिलक राज अरोड़ा, नितेश साहू को शामिल किया गया। वहीं दशहरा उत्सव समिति में विनोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आशीष जायसवाल, रोशन जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, सिद्धार्थ वासन, विजय अरोड़ा, कीर्ति अग्रवाल और संतोष पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। सांस्कृतिक समिति में राजेंद्र मेहता, भवानी सुल्तानिया, अशोक अग्रवाल, सुनील जैन, आशीष टमकोरिया, यस लांबा, यश पांडे, केदार साह और संदीप अग्रवाल को शामिल किया गया।









