जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
2200 रुपए की बीएमडी जांच सहित सैकड़ों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क
पं. विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि पर विशाल आयुर्वेद एवं मल्टी-स्पेशलिटी शिविर आयोजित
देशभर के विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं
कोरबा l कोरबा जिले में मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्व. पंडित विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि अवसर पर 19 अप्रैल रविवार को एक भव्य एवं वृहद् निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, शिव औषधालय, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय (दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड) में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
जानकारी के अनुसार इस विशाल शिविर में दंत रोग, अस्थि खनिज घनत्व जांच, आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार सहित आंख, नाक, कान, गला, चर्म रोग, गुदा रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग, वात एवं श्वास रोग सहित सभी प्रकार की बीमारियों का निःशुल्क परामर्श और उपचार अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।
शिविर की खास बात यह है कि 2200 रुपए मूल्य की बीएमडी जांच पूरी तरह निःशुल्क दिल्ली से आए तकनीशियनों द्वारा की जाएगी। इसके अलावा रक्त शर्करा, रक्तचाप एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी निःशुल्क होगी। आंखों की जांच कर चश्मे के नंबर का कार्ड भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
विशेष रूप से यौन संक्रमित एवं यौन संचारित रोगों, टीबी से संबंधित बीमारियों की जांच, परामर्श एवं उपचार एड्स काउंसलर एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। शिविर में मरीजों को निःशुल्क औषधि, परामर्श के साथ स्वास्थ्य पुस्तिका भी वितरित की जाएगी।
मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रमुख चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके दादाजी पं. विद्याधर शर्मा ने “नर सेवा ही नारायण सेवा” के उद्देश्य से शिव औषधालय की स्थापना की थी। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य न केवल रोगों का उपचार, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना भी है।
शिविर में रायपुर के ख्यातिलब्ध दंत चिकित्सक डॉ. विकास अग्रवाल विशेष रूप से अपनी सेवाएं देंगे, जो आयुर्वेद की विशेष विधा जालंधर बंध के माध्यम से बिना एनेस्थीसिया एवं बिना दर्द के दांत निकालने की प्रक्रिया करेंगे। इसके अलावा नाड़ी वैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, गुदा रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.जी. साहू, सिकलिंग रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप देवांगन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नंदिनी तिवारी, डॉ. उर्वशी मिश्रा, डॉ. वागेश्वरी शर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.एल. वीरानी सहित अनेक अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों से इस वृहद् निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने अपील की है। पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित किया जा सकता है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORßA:-जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित….2200 रुपए की बीएमडी जांच सहित सैकड़ों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


