KORBA:-जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं……..एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की
कोरबा, 28 अक्टूबर 2026/
जिले में पशुधन के स्वास्थ्य और पशुपालकों की आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र ने जिला पशु चिकित्सालय, कोरबा के सुदृढ़ीकरण के लिए 49.35 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। यह राशि कुसमुंडा क्षेत्र की सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत दी जाएगी।
स्वीकृत सहायता से जिला पशु चिकित्सालय में बाउंड्रीवॉल निर्माण एवं अन्य संबद्ध सिविल कार्य कराए जाएंगे। साथ ही, जांच सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन और एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पशुओं की बीमारियों की जांच और उपचार में सुविधा मिलेगी तथा पशुपालकों को लाभ होगा।
एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने जिला कलेक्टर को पत्र में बताया है कि सहायता की स्वीकृति सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त हो गई है। राशि जिला कलेक्टर, कोरबा के बैंक खाते में तीन किश्तों में जारी की जाएगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा है कि सीएसआर अंतर्गत प्राप्त राशि से जिले में अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। प्राप्त राशि जिले में पशुधन के स्वास्थ्य और पशुपालकों की आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं……..एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.









