KORBA:-निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
कोरबा, 28 अक्टूबर 2026/
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावलियों की तैयारी एवं पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत जिला कोरबा में पंच के 19 रिक्त पदों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। नामावली पर दावा-आपत्तियां 23 से 30 अक्टूबर 2026 तक प्राप्त की जा रही हैं।
निर्वाचक नामावलियों की तैयारी और गुणवत्ता का सतत मूल्यांकन करने के लिए आयोग ने जिला कोरबा हेतु श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, अपर कलेक्टर, जिला जांजगीर-चांपा को निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किया है। श्री गुप्ता ने 28 अक्टूबर को जिले के त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए रिक्त पदों वाले विकासखंड क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड कोरबा की ग्राम पंचायत कुकरीचोली के वार्ड क्रमांक 3 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कुकरीचोली के प्राधिकृत अधिकारी एवं प्रधान पाठक ईश्वर प्रसाद यादव से चर्चा कर वार्ड क्रमांक 3 के निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने प्रारूप-क-1 में प्राप्त दावा-आपत्तियों, मूल एवं पूरक निर्वाचक नामावली में दर्ज वार्डों, मकानों और मतदाताओं की संख्या का मौके पर मिलान एवं सत्यापन करने तथा परिशिष्ट-तीन के अनुसार आधार पत्रक तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक वार्ड की निर्धारित सीमा में आने वाले मतदाताओं के नाम उसी वार्ड की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में शामिल हों। दावा-आपत्तियां प्राप्त करने के लिए प्रचार-प्रसार करने और उनके निराकरण के लिए प्रकरण रजिस्टर संधारित करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के बाद प्रेक्षक श्री गुप्ता ने जिला निर्वाचन कार्यालय, सामान्य शाखा, कोरबा में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर के साथ बैठक कर त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.









