महाप्रबंधक कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन, पुलिस ने किया एफआईआर
कोरबा। मेगा प्रोजेक्ट गेवरा, कुसमुंडा और दीपका में खदान से प्रभावित लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। उनके द्वारा लगातार आंदोलन भी किए जा रहे हैं। कुसमुंडा के महाप्रबंधक कार्यालय में घुसकर 25 से 30 महिलाओं ने फिर से बसाहट और रोजगार की मांग को लेकर हंगामा किया। कई घंटे तक महिलाएं महाप्रबंधक कार्यालय के भीतर बैठीं रहीं। स्थानीय प्रबंधन और पुलिस की घंटों चली समझाइश के बाद महिलाएं कार्यालय से निकलकर बाहर गईं। इधर एसईसीएल के सुरक्षा विभाग ने कार्यालय में घुसकर हंगामा करने वाली महिलाओं पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कुसमुंडा थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें बताया कि बुधवार को तारामणी कश्यप, कांती और रामशिल्ला यादव के नेतृत्व में कुसमुंडा क्षेत्र के आसपास रहने वाली 25-30 महिलाएं अनाधिकृत रूप से महाप्रबंधक कार्यालय के अंदर घुस गई। कार्यालय के द्वार पर बैठ गईं। इससे कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों अपने कार्यस्थल पर आने जाने में परेशानी हुई। उन्होंने बैठने का कारण पूछने पर भूमि के बदले रोजगार की मांग बताया। प्रबंधन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इसके पहले भी महिलाओं ने कार्यालय में महिलाओं ने प्रदर्शन किया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-महाप्रबंधक कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन, पुलिस ने किया एफआईआर…
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


