छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता हटाए गए, कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में मांगा गया जवाब
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) में नए साल के पहले ही दिन बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के ‘नार्को टेस्ट’ की मांग करने वाले वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी पर पार्टी ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए ‘कारण बताओ नोटिस’ थमा दिया गया है।
जारी नोटिस के अनुसार, विकास तिवारी ने झीरम घाटी हमले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को पत्र लिखकर भाजपा नेताओं के साथ-साथ अपनी ही पार्टी (कांग्रेस) के वरिष्ठ नेताओं के नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा माना है।


















