रायपुर:- राज्य शसन खेल अलंकरण के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूचियां जारी, खिलाड़ियों व खेल हस्तियों को मिलेगा सम्मान

रायपुर : राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी
वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान
मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण
रायपुर, 26 अगस्त 2026
राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को इन खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य अलंकरण प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी









2025-26 की चयनित सूची में नाम के साथ संबंधित जिला इस प्रकार है:
शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार
विकास कुमार — बिलासपुर
किरण पिस्दा — बालोद
दीपांशी नेताम — दुर्ग
सुजेय तंबोली — रायपुर
आयुष माखिजा — रायपुर
संजू देवी — कोरबा
रीमा राय — सारंगढ़-बिलाईगढ़
मिशा कुमारी — दुर्ग
लक्की यादव — महासमुंद
शहीद कौशल यादव पुरस्कार
दिव्यांशु देवांगन — रायगढ़
विक्रम राज — बिलासपुर
दिव्यांश अग्रवाल — रायपुर
सोनिका राजवाड़े — सूरजपुर
स्वप्निल प्रधान — रायगढ़
भूमिका चौधरी — नारायणपुर
पूजा — धमतरी
निखिल कुमार यादव — बलौदाबाजार
वीर हनुमान सिंह पुरस्कार
अजय दीप सारंग — रायपुर (प्रशिक्षक)
शहीद पंकज विक्रम सम्मान
संस्कार दिवान — दुर्ग
विद्या सिंह — दुर्ग
अंकुश सिंह — दुर्ग
झमिता साहू — दुर्ग
हेमशिखर — गरियाबंद
अरन्दिम देवनाथ — रायपुर
शिवांशु केशरवानी — रायपुर
अदिती कुमारी — रायपुर
आजिंक्या सिंह — बिलासपुर
स्नेहा न्योगी — दुर्ग
अनमोल सिंह — दुर्ग
सेमेश्वर सिंह — गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
यश करकेट्टा — दुर्ग
श्रीकांत पाण्डे — मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी
टुकेश साहू — दुर्ग
स्तुती सोफिया मासीह — मुंगेली
खुशाल यादव — राजनांदगांव
शहीद विनोद चौबे सम्मान
गंगेश्वर — दुर्ग
ख्वाजा अहमद — दुर्ग
एवन कुमार जैन — रायपुर
मो. अकरम खान — रायपुर
प्रदीप जोशी — रायपुर
खास बात: कोरबा जिले से इस सूची में संजू देवी का चयन शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार के लिए हुआ है









