डिमर्जर के साथ ही वेदांता एल्युमिनियम का नेतृत्व बदला, राजेश कुमार बने CEO
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक की जिम्मेदारी राजेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।
कोरबा, 02 मई। वेदांता का बहुप्रतीक्षित डिमर्जर (Demerger)अब लागू हो चुका है। अनिल अग्रवाल की यह कंपनी पांच अलग-अलग बिजनेस में बंट गई है। इनमें एल्युमिनियम, ऑयल एंड गैस, पावर, आयरन एंड स्टील और मौजूदा वेदांता इकाई सम्मिलित है। इधर, डिमर्जर के साथ ही वेदांता एल्युमिनियम के नेतृत्व में भी बदलाव किया गया है।वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड (Vedanta Aluminium Metal Limited) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार को बनाया गया है। राजेश कुमार वेदांता एल्युमिनियम के सीईओ राजीव कुमार का स्थान लेंगे।वर्तमान में राजेश कुमार भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (Balco) के सीईओ हैं। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की शेष टीम यथावत रखी गई है। राजेश कुमार फरवरी 2023 से बालको के सीईओ का दायित्व निभा रहे थे।इधर, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक की जिम्मेदारी राजेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।राजेश कुमार के बारे मेंराजेश कुमार 15 फरवरी 2023 को भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड में CEO और होल टाइम डायरेक्टर के तौर पर शामिल हुए। ऑपरेशन, मेंटेनेंस, प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन और प्रोडक्टिविटी में सुधार के 36 साल के अलग-अलग अनुभव के साथ, राजेश कुमार ने टाटा स्टील की भारतीय और थाई यूनिट्स में अहम योगदान दिया है। उन्होंने प्रॉफिट सेंटर, मैन्युफैक्चरिंग, टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट, ऑपरेशन, इंडस्ट्रियल सेफ्टी, प्रोडक्शन और क्वालिटी में सुधार, प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, डिजिटाइजेशन, लॉजिस्टिक्स, ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, फाइनेंशियल एनालिसिस, लीडरशिप और स्ट्रैटेजी जैसे कई तरह के काम मैनेज किए हैं। राजेश कुमार के पास बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (IIT BHU) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (B.Tech) में बैचलर डिग्री है और वे XLRI, जमशेदपुर से फाइनेंस में गोल्ड मेडलिस्ट हैं, जहाँ उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में मास्टर डिग्री पूरी की।
