फ्लाईएश व नियम विरूध राखड़ एवं कोल परिवहन करने वाले वाहनों पर आरटीओ उड़नदस्ता टीम ने की कार्यवाही
कोरबा । सड़क पर संयंत्रों का राखड़ लेकर दौड़ते व कोल परिवहन में लगे भारी वाहनों द्वारा बिना तिरपाल ढके/अधूरे/फटे तिरपाल के कारण सड़क पर उड़ते के गुबार व कोयले के उड़ते छोटे-छोटे कणों से सडक पर चलने वाले आम नागरिक त्रस्त है साथ ही ऐसे लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है।
इन पर लगाम कसने प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए राखड़ एवं कोयला लोड कर चलने वाले विभिन्न वाहनों पर व नियम विरूध परिवहन करने वाले भारी वाहन जो बिना तिरपाल ढके/अधुरे ढके वाहनों एव खुले में अवैध डंप करने वाले फ्लाईएश वाहनों पर परिवहन आयुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के मार्गदर्शन एवं आरटीओ परिवहन उड़नदस्ता कोरबा के प्रभारी अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 01.08.2025 से उनकी प्रर्वतन अमला द्वारा विशेष अभियान चला कर कुल 140 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 185500/- रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई।
साथ ही मौके पर वाहन चालकों को यान को निश्चित मानक (200 GSM) के तिरपाल से ढक कर चलने एवं ओव्हर लोड न करने एवं मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन न चलाने एवं परिवहन नियमों का पालन करने समझाइश दी गई। बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना परमिट एवं बिना तिरपाल ढके वाहनों एवं दुकान/ढाबे व सड़क किनारे/नो पार्किंग एरिया में बेतरतीब खड़े वाहनों एवं मादक पदार्थो का सेवन कर चलने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-फ्लाईएश व नियम विरूध राखड़ एवं कोल परिवहन करने वाले वाहनों पर आरटीओ उड़नदस्ता टीम ने की कार्यवाही….
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.

