सक्ती पुलिस का सट्टे पर लगातार प्रहार: ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक और आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन में 3 सटोरिए पकड़ाए
सक्ती। अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 दिनों के भीतर 2 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश, एएसपी पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी:
दिनांक 21.08.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरैना तालाब पचरी के पास एक व्यक्ति मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टे के अंक लिखकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना पर थाना सक्ती पुलिस ने मौके पर रेड की। पुलिस को देखकर सट्टा खेलने वाले अन्य लोग भाग गए, जबकि आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशोक श्रीवास, पिता भुनेश्वर श्रीवास, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18, हटरी चौक, सक्ती बताया।
जप्ती:
आरोपी के कब्जे से टेक्नो स्पार्क मोबाइल (कीमत 7,000 रु), नगदी 1,780 रु, राजधानी नाईट सट्टा-मटका की सट्टा-पट्टी (लगभग 22,000 रु का हिसाब) और एक डॉट पेन जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 354/2026, धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सट्टा-जुआ में लिप्त पुराने रिकॉर्डधारी और वर्तमान सटोरियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है और उनकी परेड/हाजिरी भी ली जाएगी।
पुलिस की अपील: अवैध सट्टा-जुआ से दूर रहें और ऐसी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।









