जांजगीर-चांपा:-घर में घुसकर महिला से मारपीट और जेवर चोरी करने वाले नकाबपोश आरोपियों की तलाश, पुलिस ने जारी किया संदिग्ध का स्केच…..आम सूचना एवं जनसहयोग हेतु अपील
आम सूचना एवं जनसहयोग हेतु अपील
जांजगीर-चांपा:- पुलिस
दिनांक 12.11.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक महिला, जो घटना के समय घर में अकेली थी, के घर में दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा जबरन प्रवेश कर महिला के साथ मारपीट की गई तथा घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के दौरान भागते समय महिला द्वारा एक आरोपी का नकाब खींच लिया गया था, जिससे महिला ने आरोपी का चेहरा देख लिया एवं पहचानने की बात कही है। महिला के बताए हुलिए एवं निशानदेही के आधार पर संदिग्ध आरोपी का स्केच तैयार कराया गया है।
आम जनता से अपील है कि संलग्न स्केच में दर्शाए गए हुलिए का कोई व्यक्ति कहीं दिखाई दे अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें।
📞 थाना कोतवाली : 9907821111
📞 पुलिस कंट्रोल रूम : 9479193199
आपकी छोटी-सी सूचना अपराधियों तक पहुंचने और मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण मददगार साबित हो सकती है।
जनसहयोग ही अपराध नियंत्रण में सबसे बड़ी शक्ति है।



