धारा 307 के कथित आरोपी ने जमकर मचाया उत्पात
- परेशान परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर किया पुलिस के हवाले
कोरबा । कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार बाजार रोड में शुक्रवार देर शाम हंगामे की स्थिति बन गई, जब 24 वर्षीय युवक ने घर के आसपास उपद्रव शुरू कर दिया। उसके लगातार विवादित व्यवहार से परेशान परिजनों और स्थानीय लोगों ने पहले उसकी पिटाई की, उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार उसने एक बुजुर्ग महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की, जिसके बाद घरवालों और पड़ोसियों का धैर्य जवाब दे गया। करीब आधे घंटे तक इलाके में हंगामे का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थिति बिगड़ते देख आसपास के लोगों ने मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अरमान को चौकी ले जाकर परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। चौकी प्रभारी एएसआई अमर जायसवाल ने बताया कि युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि उस पर पहले भी हत्या के प्रयास (धारा 307) मामले में जेल जा चुका है।


















