KORßA:-स्थल निरीक्षण व देयक का परीक्षण किये बिना देयक भुगतान हेतु प्रस्तुत करने पर आयुक्त ने उद्यान अधीक्षक को जारी किया शो-काज नोटिस
उद्यान शाखा के उप अभियंता व उद्यान प्रभारी अधीक्षण अभियंता के निरीक्षण प्रतिवेदन पर आयुक्त ने की यह कार्यवाही
कोरबा 19 नवम्बर 2026 – आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न उद्यानों की साफ-सफाई हेतु श्रमिक प्रदाय कार्य में स्थल निरीक्षण एवं देयक का परीक्षण किये बिना देयक भुगतान हेतु प्रस्तुत किये जाने पर निगम के उद्यान अधीक्षक श्री आनंद सिंह राठौर को शो-काज नोटिस जारी किया है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने यह कार्यवाही निगम के उद्यान विभाग के उप अभियंता व उद्यान प्रभारी अधीक्षण अभियंता के निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर की है।
आयुक्त श्री पाण्डेय ने शो-काज नोटिस जारी करते हुये आदेश में कहा है कि निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न उद्यानों की साफ-सफाई हेतु मेसर्स परवेज रशीद कोरबा द्वारा मजबूर सप्लाई का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिये 24 मई 2026 सेे 21 अगस्त 2026 तक कुल 90 दिवस कार्य भुगतान हेतु 07 लाख 92 हजार 552 रूपये का देयक भुगतान हेतु प्रस्तुत किया गया है, उक्त प्रस्तुत देयक के संबंध में उद्यान के उप अभियंता एवं उद्यान प्रभारी अधीक्षण अभियंता को नस्ती का परीक्षण किया जा कर भौतिक निरीक्षण परीक्षण प्रतिवेदन हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तारतम्य उनके द्वारा परीक्षण पश्चात जो प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, उसके अनुसार कार्यादेश अनुसार 18 श्रमिक प्रदाय किया जाना था, ठेकेदार एजेंसी द्वारा मौखिक रूप से कुल 75 श्रमिकों की संख्यात्मक जानकारी दी गई है, जिसमें श्रमिक के नाम प्रति दिवस कार्यावधि आधार कार्ड एवं श्रमिक को भुगतान की जाने वाली



