जमीन कब्जा को लेकर हुई जमकर मारपीट
0 उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भलपहरी में हुई घटना
कोरबा। खेती-बाड़ी के सीजन में उरगा थाना क्षेत्र के गांव भलपहरी में जमीन कब्जा को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है।
भलपहरी निवासी राधेलाल कश्यप की जमीन है। इसपर राधेलाल काबिज है और खेती बाड़ी करता है। चारपारा भलपहरी स्थित इस भू-खंड को कब्जा करने की नियत से परसराम कश्यप, बनवारी कश्यप, भानू कश्यप द्वारा मिलकर पांच एकड़ कृषि भूमि पर धान बो दिया गया। एक एकड़ अन्य काबिज भूमि को बांस पोल लगाकर प्लास्टिक के जाली से घेर दिया है। इसका कश्यप ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। दूसरे पक्ष के लोगों ने कश्यप की बांस के डंडा से पिटाई कर दी। इसमें कश्यप घायल हो गया। उसने उरगा थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बॉक्स
सीजन में बढ़े विवाद के मामले
खेती- किसानी के सीजन में जमीन जायदाद को लेकर झगड़े बढ़ गए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जमीन पर कब्जा करने को लेकर घटनाएं हो रही है, फिर भी राजस्व से विभाग जमीन से संबंधित प्रकरणों का समाधान तय समय सीमा में नहीं कर पा रहा है। यही लोगों के बीच टकराव का कारण बन रहा है। इसके पहले भी उरगा के अलावा कोरबा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी है। उरगा थाना क्षेत्र में पहले इस प्रकार की घटना ने ग्रामीण भी मारे गए हैं। बावजूद इसके जमीन-जायदाद का विवाद थम नहीं रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:- जमीन कब्जा को लेकर हुई जमकर मारपीट…उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भलपहरी में हुई घटना
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








