KORßA:-आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पर संपन्न हुई कार्यशाला सह बैठक…..
तैयारियों की बिन्दुवार हुई समीक्षा
आयुक्त ने त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए कडे़ निर्देश
कोरबा l कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों को कडे़ दिशा-निर्देश देते हुए कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के संबंध में निगम द्वारा किए जा रहे सभी कार्यो को मिशन मोड पर करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दें तथा यह अंतिम रूप से सुनिश्चित कराएं कि निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप त्रुटिरहित रूप से समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रैंकिंग में अपने कोरबा शहर को उच्च पायदान पर ले जाना, हम सभी के लिए प्राथमिकता का विषय है, इस दिशा में किसी भी प्रकार की उदासीनता व लापरवाही ठीक नहीं है, अतः स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों पर सभी अधिकारी कर्मचारी मिशन मोड पव टीम वर्क के साथ कार्य करें।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के संबंध में नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी/कर्मचारियों विशेष कर स्वच्छता कार्य से जुडे़ अधिकारी/कर्मचारियों, अभियंताओं, सेंटर सुपरवाईजरों व स्वच्छता कमांडों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला सह बैठक का आयोजन किया गया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत की जा रही तैयारियों व व्यवस्थाओं की बिन्दुवार विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मुख्य बिन्दुओं एवं इस दिशा में अभी तक किए गए कार्यो व तैयारियों का प्रस्तुतीकरण आयुक्त श्री पाण्डेय के समक्ष किया गया। उन्होने तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक ओर जहॉं शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई की दिशा में पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें, वहीं दूसरी ओर स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न बिन्दुओं हेतु निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम रूप से सुनिश्चित कराएं।
* सी.टी.पी.टी. में सभी व्यवस्थाएं हों दुरूस्त
नगर निगम आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम क्षेत्र में स्थित सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालयों में निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम रूप से सुनिश्चित कराएं, शौचालयों की साफ-सफाई, स्वच्छता संबंधी संदेश, दिव्यांगजनों के रैम्प, पाईप रेलिंग, वाशबेसिन, मिरर, हैण्डवाश, सॉप, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, शिकायत पंजी, डस्टबिन सहित निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त की जाएं।
* एस.एल.आर.एम.सेंटर्स पर हो त्रुटिरहित व्यवस्थाएं
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम द्वारा संचालित समस्त एस.एल.आर.एम. सेंटरों की व्यवस्थाओं एवं वहॉं पर किए जा रहे कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेंटर की व्यवस्थाओं पर सतर्क नजर रखें, सेंटर की साफ-सफाई व कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्यो की नियमित मानीटरिंग करें, सेंटरों में लघु उद्यानिकी, डेंटिंग, पेटिंग, ब्यूटीफिकेशन व वहॉं की स्वच्छता पर विशेष फोकस रखकर व्यवस्थाएं बनाएं। सूखे कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित हों, साथ ही गीले कचरे से खाद बनाए जाने हेतु प्रत्येक सेंटर में 03 कम्पोस्ट पिट हों तथा इन पिटो में कम्पोस्ट मैन्युफेक्चरिंग की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहे।
* डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन में कसावट
नगर निगम आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम की डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण की व्यवस्था में और अधिक कसावट लाने निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक घर से नियत समय पर अपशिष्ट का संग्रहण अनिवार्य रूप से किया जाए, इस कार्य से कोई भी घर न छूटे, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि सोर्स सेग्रीगेशन पर कार्य करते हुए सूखा व गीला कचरा पृथक-पृथक रूप से संग्रहित हों, इस हेतु अपशिष्ट संग्रहण में संलग्न कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दें। उन्होने कहा कि सेनेटरी वेस्ट व डोमेस्टिक वेस्ट का भी पृथक-पृथक संग्रहण हों, इस हेतु भी सफाई रिक्शों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें।
* जी.व्ही.पी. प्वाइंट व स्वच्छ वाटरबाडी पर करें कार्य
आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि शहर के जी.व्ही.पी. स्थलों को समाप्त करते हुए इन सभी स्थलों का ब्यूटीफिकेशन किया गया है, अतः यह सुनिश्चित कर लें कि कोई नया जी.व्ही.पी. प्वाइंट न बने तथा यह भी देखें कि ब्यूटीफिकेशन किये गये पूर्व के जी.व्ही.पी. स्थलों में पुनः कचरा व गंदगी तो नहीं डाली जा रही है, उन्होने कहा कि चिन्हांकित वाटरबाडी को साफ-सुथरा रखने, वहॉं पर कचरा न डालने, कचरा डालने पर संबंधित के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही, स्वच्छता संदेश तथा अपील आदि के बोर्ड स्थापित किए जाएं, टिवन्सबिन लगाए जाए, उन्होने कहा कि वाटरबाडी में अर्पण पात्र स्थापित कराये, जिसमें लोग लाये गये पूजन सामग्री अपशिष्ट को डाल सके।
* व्यवसायिक क्षेत्रों में नाईट स्वीपिंग
आयुक्त श्री पाण्डेय ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मुख्य व्यवसायिक क्षेत्रों में निगम द्वारा रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू की गई है, इसे अनवरत रूप से जारी रखें, पब्लिक प्लेस में सुबह-शाम दिन में दो बार झाडू लगाकर साफ-सफाई की जाए, वहॉं पर लिटरबिन्स स्थापित हैं, यह सुनिश्चित किया जाए, आवासीय क्षेत्रों व स्लम बस्तियों में दिन में एक बार साफ-सफाई के कार्य अनिवार्य रूप से जारी रहें, यह सुनिश्चित किया जाए।
* विद्यालय की स्वच्छता पर रखें नजर
आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों की साफ-सफाई पर सतर्क नजर रखें, वहॉं पर स्थित महिला एवं पुरूष शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष फोकस रखें, शौचालयों में निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं हों, विद्यालयों की प्रत्येक कक्षा, रसोई क्षेत्र में सूखे व गीले कचरे के लिए पृथक-पृथक डस्टबिन रखवाए जाएं, शौचालयों में सेनेटरी कचरे के निपटान हेतु पीले रंग के डस्टबिन उपलब्ध रहें, साथ ही स्कूलों से उत्सर्जित गीले कचरे से विद्यालय परिसर में ही कम्पोस्ट बनाने के नवाचार भी कराए जाएं, स्कूलों में गीले कचरे से कम्पोस्टिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायें।
* वेस्ट प्रोसेसिंग कार्य निर्वाध रूप से रहें जारी
आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि सूखे कचरे की प्रोसेसिंग हेतु स्थापित ड्राई वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, गीले कचरे से खाद बनाने हेतु स्थापित कम्पोस्ट प्लांट तथा सी.एण्ड डी. वेस्ट प्रोसेसिंग शेड आदि की व्यवस्थाओं पर भी विशेष फोकस रखें, इनमें आवश्यकतानुसार मरम्मत व सुधार कार्यो को त्वरित रूप से पूरा कराते हुए यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें कि सभी प्लांट बिना किसी अवरोध के कार्य करें, वहॉं पर कचरे की प्रोसेसिंग का कार्य बिना रूकावट के सतत रूप से चालू रहें। उन्होने विभिन्न कंस्ट्रक्शन साईटों पर अनिवार्य रूप से ग्रीन बेल्ट लगवाएं जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम द्वारा स्थापित सी.एण्ड डी. वेस्ट प्लांट का निर्वाध संचालन सतत रूप से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी दिये।
* एलर्ट मोड पर हो नियमित सफाई कार्य
आयुक्त श्री पाण्डेय ने साफ-सफाई कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम द्वारा नियमित रूप से किए जा रहे साफ-सफाई के कार्य एलर्ट मोड पर किए जाएं। निर्धारित मानदण्डों के तहत नालियों की सफाई, सड़कों की सफाई, उत्सर्जित कचरे का तुरंत उठाव व परिवहन तथा अपशिष्ट का बेहतर प्रबंधन से जुडे़ सभी कार्यो को त्रुटिरहित रूप में संपादित कराया जाए तथा इन कार्याे के परिणाम हमें जमीनी स्तर पर भी देखने को मिले, शहर की स्वच्छता सुनिश्चित हों, इस पर फोकस रखा जाए।
* आयुक्त ने की अपील, स्वच्छता में हो सबका सहयोग
आयुक्त श्री पाण्डेय ने आमनागरिकों, स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों, महिला स्वसहायता समूहों के साथ-साथ समस्त कोरबावासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता व सहयोग दें, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें, सड़क, नाली, सार्वजनिक स्थलों में कचरा न डालें, यह संकल्प लें कि न तो वे खुद गदंगी करेंगे और न ही किसी अन्य गदंगी करने देंगे। उन्होने आग्रह करते हुए कहा है कि घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों से उत्सर्जित गीले व सूखे अपशिष्ट को पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करके रखें तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु उनके यहॉं पहुंचने वाली स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों के रिक्शें में ही पृथक-पृथक उक्त कचरे को दें, स्वच्छता के प्रति खुद भी सतर्क रहें तथा दूसरों को भी इस हेतु जागरूक करें।
उक्त समीक्षा बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूवा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, राकेश मसीह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, मोतीलाल बरेठ, यशवंत जोगी, अश्वनी दास, रूचि साहू, रितेश सिंह, अभय मिंज, अंजुला अनंत, प्रमोद जगत, मनीष यादव, गुलिस्ता साहू, सोमनाथ डेहरे, आस्मा डहरिया, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, सचीन्द्र थवाईत, शैलेन्द्र नामदेव, सतानंद द्विवेदी, गिरवर विश्वकर्मा, पीआईयू पंकज गवेल के साथ-साथ निगम के सभी एस.एल.आर.एम. सेंटरों की सुपरवाईजर्स व स्वच्छता कमांडो उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORßA:-आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पर संपन्न हुई कार्यशाला सह बैठक…..आयुक्त ने त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए कडे़ निर्देश
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
