कड़ी सुरक्षा के बीच जिला जेल में बनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार
कोरबा । जेल मैन्युअल के अंतर्गत इस बार यहां के जिला जेल और कटघोरा के उप जेल में रक्षाबंधन पर्व कड़ी सुरक्षा के बीच शांति से संपन्न हुआ। हाल में हुई घटना को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मौके पर की गई थी ताकि किसी प्रकार की अनहोनी का सामना फिर ना करना पड़े।
प्रशासन के द्वारा विभिन्न त्यौहार उनके परिजनों को दी जाती है, ताकि उनके द्वारा खुशियों को साझा किया जा सके और दर्द कम हो सके। जेल में व्यवस्थाएं की गई। मौके पर महिला/पुरुष बंदियों से मिलने के लिए उनके परिजन पहुंचे। जरूरी औपचारिकता की पूर्ति करने के साथ राखी बांधी गई और मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान भावनाओं का ज्वार उमड़ते देखा गया। प्रबंधन ने बंदियों को संकल्प दिलाया कि वे अपने व्यवहार को सही करेंगे और यहां से मुक्त होने के बाद जीवन को सही दिशा देने का काम करेंगे ताकि शेष भविष्य बेहतर हो सके। उन्हें यह भी कहा गया कि अलग-अलग कारण से लोग कई प्रकार के अपराध कर बैठे हैं और बाद में इसके लिए लंबे समय तक पछतावा होता है। इसलिए जरूरत इस बात की है की परिस्थितियों के साथ समन्वय बनाया जाए और फालतू की चीजों की तरफ से ध्यान को हटाया जाए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-कड़ी सुरक्षा के बीच जिला जेल और कटघोरा के उप जेल में बनाया गया रक्षा बंधन का त्यौहार…
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


