दिल्ली लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ग्राम दोंदरो और ढपढप के सरपंच होंगे शामिल
कोरबा । दिल्ली लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोरबा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दोंदरो के सरपंच बंधन सिंह कंवर व कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढपढप के सरपंच शिवगणेश सिंह कंवर शामिल होंगे। जिला पंचायत कोरबा के 5 श्रेष्ठ सरपंचों की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय को भेजी गई सूची में से चयन किया गया है।
नई दिल्ली के लाल किले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में जिले के श्रेष्ठ सरपंचों को शामिल करने जिला पंचायत कोरबा से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन संचालक ने जानकारी मांगी थी। इस पर जिला पंचायत कोरबा ने 5 श्रेष्ठ सरपंचों की जानकारी भेजी गई। इनमें ग्राम दोंदरो व ढपढप ग्राम पंचायत के साथ ही करतला ब्लॉक के कोथारी ग्राम पंचायत के सरपंच बिश्राम सिंह कंवर, पाली ब्लॉक के मांगामार सरपंच छत्रपाल सिंह राज व पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के रामपुर (लैंगा) सरपंच प्रताप मरावी को शामिल किया गया। कोरबा ब्लॉक के दोंदरो पंचायत के सरपंच बंधन सिंह कंवर व कटघोरा ब्लॉक के ढपढप पंचायत के सरपंच शिवगणेश का चयन लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Korba:-दिल्ली लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ग्राम दोंदरो सरपंच बंधन सिंह होंगे शामिल….जिला पंचायत कोरबा के 5 श्रेष्ठ सरपंचों की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय को भेजी गई सूची में से चयन
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


