सोमवार को उद्योग मंत्री कोरबा नगर निगम के विकास कार्यों का करेंगे समीक्षा
कोरबा 17 अगस्त 2025 – नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार को जिला पंचायत सभागृह में प्रातः 11 .30 बजे कोरबा नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।
जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक़ मंत्री श्री देवांगन 18 अगस्त सोमवार को प्रातः 11.15 बजे चारपारा कोहड़िया से जिला पंचायत सभागृह के लिए रवाना होंगे। जहॉं पर वे नगर पालिक निगम केरबा के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यो और शासकीय योजनाओं की कार्यप्रगति की समीक्षा करेंगे, इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगी।
