जिले के सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कलेक्टर ने की डीएमएफ से दो करोड़ 16 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत
कनकेश्वर धाम, मॉ मड़वारानी मंदिर और मॉ मातिनदाई मंदिर में बढ़ेगी आम श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं
कोरबा 17 सितंबर 2025/
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में तथा उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में स्थित प्रसिद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए डीएमएफ मद से दो करोड़ 16 लाख 94 हजार 766 रूपये की राशि स्वीकृत की है।
कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के कनकेश्वर महादेव मंदिर, मॉ मड़वारानी मंदिर, एवं मातिन दाई मंदिर में आम श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए पेयजल व्यवस्था, मंच, आर्चशेड, सोलर पावर प्लांट आदि के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास से राशि की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने करतला विकासखंड अन्तर्गत मॉ मड़वारानी मंदिर परिसर में मंच निर्माण कार्य हेतु 19 लाख 92 हजार, आर्चशेड निर्माण कार्य हेतु 25 लाख 97 हजार, पाईप लाइन बिछाकर पेयजल व्यवस्था हेतु 39 लाख 67 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। उक्त कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को क्रिर्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। इसी तरह कनकेश्वर महादेव मंदिर कनकी में मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य हेतु 45 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति, 2.4 किलोवाट की क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापना हेतु 06 लाख 82 हजार 360 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और क्रेडा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मातिन में स्थित मॉ मातिनदाई परिसर में पाइप लाइन बिछाकर पेयजल प्रदान करने हेतु 33 लाख 09 हजार की स्वीकृति तथा सीढ़ी निर्माण हेतु 30 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्यों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सीईओ जनपद पोंड़ीउपरोड़ा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-जिले के सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कलेक्टर ने की डीएमएफ से दो करोड़ 16 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत….कनकेश्वर धाम, मॉ मड़वारानी मंदिर और मॉ मातिनदाई मंदिर में बढ़ेगी आम श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


