मुख्य चिकित्सालय कोरबा-पूर्व में सेवा पर्व का शुभारंभ
कोरबा । शासन के निर्देशानुसार डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा-पूर्व में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पर्व/पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस क्रम में कोरबा-पूर्व स्थित मुख्य चिकित्सालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस सेवा पर्व का शुभारंभ मुख्य अभियंता (उत्पादन) संजीव कंसल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, विजय सेन चैधरी, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी एवं मुख्य रसाययनज्ञ गोवर्धन सिंदार के आतिथ्य में एवं चिकित्सकीय सलाहकार डाॅ. एस.सी. खरे की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सी.पी. जायसवाल की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनका संदेश लाइव वीडियो स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करने तथा सेवा पर्व के उद्देश्यों को व्यवहार में लाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये उद्वबोधन को उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया। साथ ही मुख्य अभियंता श्री कंसल ने बताया की सेवा पर्व के अवसर पर डीएसपीएम संयंत्र में सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग के विरूद्व जन-जागरूकता अभियान, कपड़े की थैलियों एवं पैंम्पलेट का वितरण एवं विभिन्न पर्यावरणीय विषयों पर कार्यशाला/सेमिनार का आयोजन भी किया जावेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मुख्य चिकित्सालय कोरबा-पूर्व में सेवा पर्व का शुभारंभ….डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा-पूर्व में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पर्व/पखवाड़ा मनाया जा रहा
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
