स्वस्थ्य स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 120 आयोजित जॉंच शिविरों, 23 विशषज्ञीय शिविरों में 6760 हितग्राहियों ने कराया अपना जॉंच
जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण देखभाल और टीकाकरण और पोषण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने, महिलाओं तथा बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जिला चिकित्सालय, समस्त सामु.स्वा.केन्द्रों, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य सेवायें सुनिश्चित करने दैनिक स्वास्थ शिविर लगाये जा रहे हैं। शिविरों में रोगों की पहचान, रोकथाम और स्वास्थ संवर्धन पर ध्यान केन्द्रीत किया जा रहा है। इन शिविरों में गैर संचारी रोगों, कैंसर एनिमिया, टीबी, सिकल सेल रोग, मातृ एंव शिशु की जॉंच एवं उपचार किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, जागरूकता और परामर्श सत्र का आयोजन कर जानकारी दिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि अक्सर महिलाओं में एनिमिया, पोषण की कमी , महावारी से जुड़ी समस्यायें और सिकल सेल जैसी बिमारियॉं समय पर जॉंच नहीं होने की वजह से गंभीर रूप ले लेती हैं। इन समस्याओं को दूर करने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविरों का आयोजन कर महिलाओं में बिमारियों की स्क्रीनिंग कर उपचार प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में 17 सितंबर से 22 सितंबर तक लगाये गए शिविरों में 6760 महिलाओं का जॉंच किया गया जिसमें 860 गर्भवती महिलाओं की जॉंच 2599 एनिमिया जॉंच,1993 सिकलसेल जॉंच,1209 टीबी जॉंच, 4119 बीपी जॉंच ,3970 शुगर जॉंच तथा 3316 कैंसर जॉंच( ओरल, ब्रेस्ट,सर्वाइकल) किया गया। इसके साथ ही 116 वयवंदन कार्ड बने तथा 278 बच्चों को टीकाकृत किया गया।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले की महिलाओं, नागरिकों, जनप्रतिनिधयों से आग्रह किए हैं कि स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित हो रहे शिविरों में जाकर जॉंच करावे तथा क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ जॉंच कराने हेतु प्रेरित कर भेजें जिससे उनकी स्वास्थ्य जॉच हो सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-स्वस्थ्य स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 120 आयोजित जॉंच शिविरों, 23 विशषज्ञीय शिविरों में 6760 हितग्राहियों ने कराया अपना जॉंच
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


