
भारत शीघ्र बनेगा हिंदू राष्ट्र, जिले में स्थापित हो रहा मां कौशल्या धाम-जगद्गुरु रामभद्राचार्य
कोरबा । कोरबा अंचल में श्री राम कथा का वाचन करने जगद्गुरु रामभद्राचार्य पधारे हैं। इस दौरान भवानी मंदिर परिसर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत शीघ्र ही हिंदू राष्ट्र बनेगा। वे वर्तमान में कोरबा में हैं जहां वे श्री राम कथा का श्रवण लाभ दे रहे हैं।
आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कृष्ण जन्मभूमि के जल्दी ही मुक्त होने की बात भी कही। उन्होंने आगे बताया की छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। वे छत्तीसगढ़ सरकार को चंदखुरी का नाम बदलकर चंद्रपुरी करने की सलाह देंगे। कोरबा में माता कौशल्या का भव्य धाम शीघ्र बनेगा।
धर्मांतरण व गौतस्करी पर कड़ा रुख
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ से माओवादी गतिविधियां समाप्त हो रही हैं, उसी तरह आने वाले समय में धर्मांतरण और गौतस्करी भी पूरी तरह खत्म होंगी।
राम मंदिर संघर्ष की मिसाल
रामभद्राचार्य महाराज ने कहा – “अयोध्या का राम मंदिर सैकड़ों वर्षों के संघर्ष और हिन्दू शक्ति के बल पर बना है। यह सिर्फ आस्था की नहीं, बल्कि हिन्दू समाज की एकता और साहस की जीत है।”
जातिवाद नहीं होना चाहिए
चित्रकूट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने कहा –
“हिन्दुओं में जातियां अनेक हैं, लेकिन जातिवाद नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कोरबा में वैदिक गुरुकुल की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार से पहल की बात कही।
हिन्दू राष्ट्र का दावा और नई घोषणाएं
- भारत शीघ्र ही बनेगा हिन्दू राष्ट्र।
- कृष्ण जन्मभूमि जल्द मुक्त होगी।
- छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है, चंदखुरी का नाम बदलकर चंद्रपुरी होना चाहिए।
- कोरबा में शीघ्र ही माता कौशल्या का भव्य धाम बनेगा ।
