KORBA:-मासूम की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन, नगर निगम ने दादर से पकड़े 20 आवारा स्वान……पीड़ित परिवार को 1 लाख की सहायता राशि
नगर निगम ने ग्राम दादर में पकड़ा 20 घुमंतु आवारा स्वान को
- मासूम की मृत्यु पश्चात हरकत में आया प्रशासन
- पीड़ित परिवार को 1 लाख की दी सहायता राशि
कोरबा l कोरबा अंचल के ग्राम दादर में घुमंतु आवारा स्वान के हमले में मासूम प्रकाश पटेल की मृत्यु पश्चात नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने 17 जुलाई शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षेत्र में घुमंतु आवारा स्वानो को पकड़ने का अभियान शुरू कराया। साथ ही मृतक के परिजनों को नगर निगम की ओर से 1 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता देने घोषणा की गई।
कोरबा निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ग्राम दादर पहुंचे और स्थानीय लोगों व पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में घूम रहे आवारा स्वानो को तत्काल पकड़ा जाए। आयुक्त ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना घटित हुई है और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए निगम गंभीरता से काम करेगा। - पकडे गए लगभग 20 आवारा स्वानो को पकड़ा
नगर निगम की टीम ने दादर और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर लगभग 20 आवारा स्वानो को पकड़ा। सभी स्वानो को बधियाकरण के लिए नगर निगम के सेंटर भेजा गया है। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम लगातार आवारा स्वानो पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रहा है। अब तक एक हजार से अधिक स्वानो का बधियाकरण किया जा चुका है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उल्लेखनीय हैं कि 5 वर्षीय प्रकाश पटेल अपने पिता किशोर पटेल से मिलने ग्राम दादर गया था, जहां उसके पिता मजदूरी कर रहे थे। पिता से मिलने के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी आवारा स्वानो के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। स्वानो ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन उसे तुरंत चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। - परिवार को मिलेगी 1 लाख रुपये की सहायता
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि महापौर के निर्देश पर मृतक मासूम के परिवार को नगर निगम की ओर से 1 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी जा रही है। घटना के बाद दादर क्षेत्र में स्थानीय लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर नाराजगी भी देखी गई। नगर निगम ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।



