KORBA:-नो पार्किंग में खड़े 03 ट्रेलरों पर बड़ी कार्रवाई, ₹30 हजार जुर्माना, भवानी मंदिर, हसदेव नदी पुल पर जाम में फंसी एंबुलेंस
नो पार्किंग में खड़े तीन ट्रैलरो पर बड़ी कार्यवाही-₹30 हजार का जुर्माना
भवानी मंदिर, हसदेव नदी पुल पर जाम में फंसी एंबुलेंस
कोरबा l कोरबा शहर के व्यस्त भवानी मंदिर पुल के पास शुक्रवार को नो पार्किंग क्षेत्र में तीन ट्रैलर खड़े किए जाने से भारी यातायात जाम की स्थिति बन गई। ट्रैलरो के कारण दर्री की ओर से आने वाले और कोरबा शहर की ओर जाने वाले वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान कार, जीप, दोपहिया वाहन सहित एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार के अनुसार, तीनों ट्रैलर पुल के समीप नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े थे। सड़क संकरी होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। यातायात पुलिस के एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि भवानी मंदिर पुल के पास नो पार्किंग में खड़े तीन ट्रैलरो के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। प्रत्येक ट्रैलर पर ₹10-10 हजार का चालान काटा गया है। इस प्रकार कुल ₹30 हजार का अर्थदंड वसूला गया। उन्होंने बताया कि ट्रैलरो की वजह से पुल पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई थी। जाम हटाने के बाद यातायात को सामान्य कराया गया।
एएसआई मनोज राठौर ने वाहन चालकों से अपील की कि शहर के व्यस्त मार्गों और नो पार्किंग क्षेत्रों में भारी वाहन खड़े न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।



