Author: रामेश्वर ठाकुर

जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर कोरबा 01 अप्रैल 2026 /स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर से 5 नएसंजीवनी एक्सप्रेस वाहनों…

Read More

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा, बदली श्रमिक परिवारों की तकदीर मनोज खूंटे के जीवन में आई स्थिरता, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम 10 हजार की वार्षिक सहायता से मजबूत हुआ विश्वास और भविष्य कोरबा 01 अपै्रल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी और संवेदनशील पहल की जा रही है। विशेष रूप से श्रमवीरों एवं भूमिहीन कृषि मजदूरों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाएं उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन ला रही हैं। राज्य सरकार की नीतियों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर…

Read More

हनुमान प्राकट्योत्सव एवं चैत्र पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में हसदेव आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का होगा भव्य आयोजन कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा तटों के सौंदर्यीकरण हेतु निरंतर जनजागरण और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रत्येक माह की पूर्णिमा को सायं 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में नियमित रूप से हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है।समिति द्वारा इस माह श्री हनुमान प्राकट्योत्सव एवं चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर 2…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल कोरबा, 31 मार्च 2026 / राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री डेका रायपुर लोकभवन से सवेरे 7.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। ततपश्चात राज्यपाल सुबह 9 बजे कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप बांकीमोंगरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक…

Read More

बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव बालकोनगर, 31 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत वार्षिक ‘उन्नति उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। इसमें स्व सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सहित लगभग 800 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार तथा बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार सहित कंपनी के वरिष्ठ एवं कर्मचारी उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने वेदांता स्किल…

Read More

पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत – उद्योग मंत्री उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में पत्रकारों की कालोनी तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन तिलक भवन में स्थापित एल.ई.डी. प्रोजेक्टर, स्मार्ट टी.व्ही., साउण्ड सिस्टम व स्क्रीन स्थापना आदि कार्यो का हुआ लोकार्पण कोरबा 31 मार्च 2026 -छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम व आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि पत्रकारबंधु एक ऐसा दर्पण होते हैं, जो समाज को सच का आईना दिखाने का कार्य करते हैं। उन्होने कहा कि निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पत्रकारिता…

Read More

सम्पत्तिकर संबंधित बडे़ बकायादार की सम्पत्ति की गई सील कर न जमा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही कर रहा है निगमकोरबा l नगर निगम को देय सम्पत्तिकर संबंधित करदाताओं द्वारा न पटाये जाने पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर निगम लगातार कड़ी कार्यवाही कर रहा है, इसी कडी में आज एक और बडे़ बकायादार वार्ड क्र. 05 गांधी चौक कोरबा निवासी बकाया राशि 92 हजार 160 रूपये की सम्पत्ति को निगम अमले ने सील कर दिया गया है तथा उन्हें हिदायत दी गई है कि वे तत्काल सम्पूर्ण बकाया राशि निगम कोष में जमा करायें।नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा…

Read More

संगठन ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 11 मई को देशभर की दवा दुकानें रहेंगी बंद: सिरोठिया कोरबा। छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन (सीसीडीए) ने ऑनलाइन दवा बिक्री (ई-फार्मेसी) के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। एसोसिएशन ने घोषणा की है कि ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आगामी 11 मई को पूरे भारतवर्ष सहित छत्तीसगढ़ की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी।प्रेस वार्ता के दौरान ने कहा कि सीसीडीए के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिरोठिया ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री न केवल स्थानीय दवा…

Read More

छात्रों से दुर्व्यवहार व अनुशासनहीनता पर हुई कार्रवाई छुरी बालक छात्रावास के दैनिक मजदूर को सेवा से पृथक किया गया कोरबा, 30 मार्च 2026/जिला प्रशासन कोरबा द्वारा शासकीय संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने और छात्रावासों में अध्ययनरत छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की गई है। विकासखण्ड कटघोरा के अंतर्गत संचालित प्री. मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, छुरी में कार्यरत दैनिक मजदूर श्री केसर दुबे को उनके अशोभनीय व्यवहार और गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।प्राप्त विवरण के अनुसार, संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध पूर्व में भी शराब…

Read More