Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं – शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभकोरबा का रानी धनराज कॅुवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमजनों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में इस केन्द्र में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को निजी अस्पतालों के महॅगे खर्च से बड़ी राहत मिली है। यह सामु.स्वास्थ्य केन्द्र भले…
वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार ‘युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ रहा है बालको’ बालकोनगर, 07 जुलाई 2026। तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य में कुशल मानव संसाधन की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ग्रामीण युवाओं, विशेषकर जनजातीय समुदाय के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कंपनी द्वारा संचालित वेदांता स्किल स्कूल के माध्यम से युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। कोरबा, सरगुजा…
KORBA:-शिवाय हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट, डॉ. मित्तल बोले- “सफेद कोट में मानवता के प्रहरी हैं डॉक्टर” कोरबा। “जब हर उम्मीद टूटने लगती है, तब एक डॉक्टर की मुस्कान और उसके अनुभव भरे हाथ नई जिंदगी की उम्मीद बन जाते हैं।” इसी भाव के साथ कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर, नया बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके समर्पण और सेवा भावना का सम्मान किया। *”डॉक्टर टूटा विश्वास जोड़ते हैं”: डॉ. दिविक एच मित्तल* कार्यक्रम…
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई इमली के पेड़ पर बैठे 6 साइबेरियन प्रवासी पक्षियों की मौत, वन विभाग की टीम मौके परकोरबा l कोरबा जिलान्तर्गत करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से छह साइबेरियन पक्षियों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे ग्राम में दहशत का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों ने ग्राम में स्थापित तड़ित चालकों (लाइटनिंग अरेस्टर) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनकी तत्काल तकनीकी जांच कराने मांग की है।जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3:45 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गरज-चमक के साथ…
KORBA: -15 वर्षों से स्वच्छ पेयजल की समस्या झेल रहे बरपानी मिराईडांड के ग्रामीण, कलेक्टर से लगाई गुहार कोरबा l लगभग 15 वर्षों से स्वच्छ पेयजल की समस्या झेल रहे कोरबा जिले के ग्रामीणों ने अब कलेक्टर से मदद मांगी है। ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम बरपानी मिराईडांड, मोहल्ला पहाड़ी कोरवा के निवासियों ने ज्ञापन सौंपकर सोलर आधारित जल सुविधा की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मजबूरी में यहां के लगभग 12 परिवार डोडी नाले और अन्य असुरक्षित स्रोतों का पानी पीने को मजबूर हैं।…
रायपुर : अवैध खनिज कारोबार पर कसा शिकंजा, एक सप्ताह में 08 वाहन जब्त खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स की सतत निगरानी, अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्रवाई रायपुर, 01 जुलाई 2026 खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स की सतत निगरानी, अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्रवाई प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार सघन अभियान चलाया जा रहा है। खनिज विभाग, जिला प्रशासन तथा जिला स्तरीय टास्कफोर्स की संयुक्त टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। खनिज…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बहेगी विकास की बयार, 700 प्राध्यापकों की भर्ती के साथ खुलेंगे तरक्की के द्वाररायपुर, 01 जुलाई 2026 700 प्राध्यापकों की भर्ती के साथ खुलेंगे तरक्की के द्वार राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग को नया कलेवर देने और सालों से अटके प्रशासनिक मामलों को सुलझाने के लिए आज उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक…
नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश रायपुर. 1 जुलाई 2026 राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि तथा तीनों तरह के निकायों में पार्षद निधि के रूप में 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को ये राशि जारी कर दी…
जांजगीर-चांपा : ’1 जुलाई से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) हुआ लागू’ ’जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सोनाईडीह में 2 जुलाई को जिला स्तरीय सम्मेलन एवं शुभारंभ कार्यक्रम’ जांजगीर-चांपा 25 जून 2026 भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत सोनाईडीह में जिला स्तरीय सम्मेलन-सह-शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, हितग्राहियों, युवाओं तथा ग्रामीण नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर…
कटघोरा। कटघोरा को जिला घोषित करने की मांग को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं ने अब पुनः आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसी सिलसिले में अधिवक्ता संघ कटघोरा के द्वारा अधिवक्ता कक्ष क्रमांक- (01) में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई तथा बैठक के दौरान कटघोरा को जिला बनाए जाने की आवश्यकता और इसके औचित्य पर वरिष्ठ वकीलों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी ने एक सुर में कहा कि कटघोरा जिला बनने के सभी मापदंडों को पूरा करता है, और अब इसे जिला बनाया जाना बेहद…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.