Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान कोरबा रोटरी क्लब द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे (CA Day) के अवसर पर बुधवार को शुगर क्राउन, ट्रांसपोर्ट नगर में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर रोटरी वर्ष 2026-27 के नवीन सेवा सत्र का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. बी.बी. बोडे, डॉ. अन्नपूर्णा बोडे, डॉ. पॉल, डॉ. श्रीवास्तव,…
कलेक्टर ने ली बैंकिंग संस्थानों की बैठकशासकीय योजनाओं के ऋण वितरण व प्रगति की हुई समीक्षापीएम सूर्यघर व पीएम स्वनिधि योजना के ऋण प्रकरणों की स्वीकृति में प्रगति लाने के दिए निर्देशयोजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं बैंक – कलेक्टर कोरबा, 01 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंक प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं स्वीकृति की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस…
सेजेस पोलमी परिसर में मनाया गया संयुक्त शाला प्रवेश उत्सव, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साहसंकुल पोलमी व संकुल निरधि के विद्यार्थियों का हुआ संयुक्त स्वागतकोरबा, 01 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में पाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सेजेस पोलमी परिसर में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संकुल पोलमी एवं संकुल निरधि के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का संयुक्त रूप से तिलक कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री कौशल सिंह नेटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री विजय बहादुर सिंह जगत, ग्राम पंचायत…
उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गईकोरबा 01 जुलाई 2026/उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित किये जा रहे समाधान समारोह (दिनांक 21, 22, एवं 23 अगस्त 2026 को उच्चतम न्यायालय में आयोजित स्पेशल लोक अदालत) के अन्तर्गत गूग्गल फार्म के माध्यम से मामले प्रस्तुत करने की समय-सीमा का उच्चतम न्यायालय, भारत के अनुसंधान एवं योजना केन्द्र तिलक मार्ग नई दिल्ली द्वारा विस्तार करते हुए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि जो पूर्व में 31 मई 2026 तक निर्धारित थी उक्त तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है।आमजनों से…
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रितकोरबा 01 जुलाई 2026/प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिवर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्यों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन नामांकन 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल https:// awards.gov.in पर किया जा सकता है।
डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 03 जुलाई कोकोरबा 01 जुलाई 2026/मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में 03 जुलाई को शाम 04 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित की गई है।प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना पर चर्चा, पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा एवं पीएम स्वनिधि योजना पर भी चर्चा की जाएगी। ग्रामीण…
कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय योजनाओं व लंबित प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षापीएम स्वनिधि योजना में पात्र स्ट्रीट वेंडरों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देशअतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के दिए निर्देशसीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा में निराकरण करने हेतु किया निर्देशितसीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों के निराकरण में धीमी प्रगति वाले विभागों पर कार्रवाई के दिए निर्देशकोरबा 01 जुलाई 2026/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विभिन्न विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते…
सेवा सेतु – आसान सेवाएं, सशक्त नागरिकसमय पर मिला निवास प्रमाण पत्र, मोहित राम की पुत्री के शैक्षणिक कार्यों को मिली गतित्वरित और पारदर्शी सेवा से ग्रामीणों को मिल रही बड़ी सुविधाकोरबा 01 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन सुशासन और जनसेवा की भावना को साकार करते हुए नागरिकों तक शासकीय सेवाएं सरल, सहज और समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से संचालित ‘‘सेवा सेतु‘‘ पहल आमजन के लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य नागरिक सेवाओं का लाभ अब…
कोरबा प्रेस क्लब को ‘आदर्श क्लब’ का रूप देने सुबह पहुंचे निगम आयुक्त, विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए दिए निर्देश कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब को एक आदर्श प्रेस क्लब के रूप में विकसित करने की दिशा में बुधवार सुबह नगर पालिक निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय ने प्रेस क्लब परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने क्लब की नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।निगम आयुक्त ने प्रेस क्लब परिसर में आवश्यक विस्तार कार्यों और इसके सौंदर्यीकरण को लेकर मौके पर ही मौजूद मातहत अधिकारियों को पूरे परिसर का सर्वे करने…
अंधे कत्ल का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई थी महिला की हत्या…..प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश।……04 लाख की सुपारी देकर कराई गई हत्या…..झारखंड, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ से हत्या में संलिप्त सभी 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…. थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.)अपराध क्र. 290/2026धारा 103(1), 61(2), 3(5), बी एन एस, 25, 27 आर्म्स एक्ट 🔵 अंधे कत्ल का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई थी महिला की हत्या🔵 प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश।🔵 04 लाख की सुपारी देकर कराई गई हत्या।🔵 झारखंड, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ से हत्या में संलिप्त सभी 09 आरोपियों…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.