Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
सभी पीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन व एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावतबरसात में डेंगू-मलेरिया नियंत्रण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति पर कलेक्टर ने की सघन समीक्षाराष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का 7 दिन में निराकरण करेंस्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश कोरबा 25 जून 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।…
_नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर 40 हजार की ठगी, पुलिस ने बलेनो कार सहित 2 शातिर ठगों को दबोचा…..आरोपी बलौदा बाजार से गिरफ्तार_ थाना पामगढ़ –क्षेत्र का मामला बेनटेक्स के नकली मंगलसूत्र को असली सोना बताकर ज्वेलरी दुकान संचालक से 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में धरदबोचा। आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी रकम 40,000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त बलेनो कार CG 04 QY 6279 जब्त की गई है। क्या है पूरा मामला दिनांक 26.06.2026 को प्रार्थी हिमांशु सोनी निवासी वार्ड क्र. 05 चांपा, हाल मुकाम…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज : एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसलाबलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी रायपुर, 27 जून 2026 छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में परियोजना के अगले चरण को मंजूरी देते हुए लार्ज डायमीटर (Large Diameter) ड्रिलिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह कदम इस क्षेत्र में हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन करने और भविष्य में…
रायपुर : रविवार को 35.98 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद 14,396 बूथों पर मिलेगी पोलियो की दो बूंद, 57 हजार से अधिक वैक्सीनेटर रहेंगे तैनात रायपुर, 27 जून 2026 देश भर में रविवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के तहत राज्य के पांच वर्ष तक के 35 लाख 98 हजार 904 बच्चों को पोलियो से बचाव हेतु दवा की दो बूंद पिलाई जाएगी। अभियान के संचालन हेतु 28,791 टीमों के साथ 57 हजार से अधिक वैक्सीनेटर…
KORBA:-ग्राम चीतापाली में कलयुगी बेटे का कांड: संपत्ति बंटवारे से इनकार पर दिव्यांग बेटे ने मां को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पिता का पैर तोड़ा किया लहूलुहान_ उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ग्राम चीतापाली में मचे कोहराम के बाद आरोपी बेटा अंजोरीपाली से गिरफ्तार, पहले भी कर चुका था बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चीतापाली में जमीन-जायदाद के विवाद में एक कलयुगी बेटे ने मानवता को शर्मसार कर दिया। पैतृक संपत्ति के तत्काल बंटवारे से इनकार करने पर दिव्यांग बेटे ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी वृद्ध मां की बेरहमी से हत्या कर…
व्याख्याता को BEO का प्रभार देना नियमों के अनुरूप नहीं हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: व्याख्याता को BEO का प्रभार देना नियमों के अनुरूप नहीं हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा निर्णय बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षकों को प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षकों को प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती। अदालत ने…
जांजगीर चांपा जिले के थाना सारागांव पुलिस ने मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन CG12 E-0907 में लदे 4 मवेशियों बरामद किए गए। क्या है पूरा मामला थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी के निर्देशन में बीते रात्रि गस्त पर रवाना थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप CG12 E-0907 में मवेशी भरकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल कार्रवाई की गई। नाकेबंदी कर ऐसे पकड़े गए तस्कर पुलिस टीम ने राइस…
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान, थाना कुसमुण्डा पुलिस ने भैरोताल क्षेत्र की महिलाओं के साथ की बैठक महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने कई घरों में दी दबिश, 5 लोगों के विरुद्ध हुई वैधानिक कार्रवाई कोरबा जिले में “ सजग कोरबा – सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25.06.2026 को थाना कुसमुण्डा क्षेत्र के वार्ड क्र. 65 भैरोताल क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने पुलिस को अवैध शराब, गांजा एवं अन्य…
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान, रजगामार चौकी पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की बैठक अवैध शराब बिक्री पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई, ग्रामीणों को किया गया जागरूक पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले में संचालित “ सजग कोरबा – सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत थाना बालको क्षेत्र अंतर्गत रजगामार चौकी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशे के विरुद्ध लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह द्वारा ग्राम बुंदेली में ग्रामीणों की बैठक लेकर नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई।…
बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बालकोनगर, 26 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग के सहयोग से बालको टाउनशिप स्थित मितान भवन में “मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बालको सुरक्षा विभाग के कर्मियों, वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.