Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी का भव्य सामूहिक श्रवण, 135 युवा-135 महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी का रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में 135 युवा और 135 महिलाओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद सभी ने प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों को एकाग्रता से सुना। आयोजन की विशेषता यह…
KORBA:-कोरबा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: मंत्री लखन लाल देवांगन ने पिलाई “जिंदगी की दो बूंद”97.77% लक्ष्य हासिल, पहले दिन 1 लाख 68 हजार 578 बच्चों को पिलाई गई दवा कोरबा | भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार 28 जून 2026 को रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…
एसईसीएल में कोयला हेराफेरी करने का आरोप में गिरोह के दो कथित आरोपी गिरफ्तार
KORBA:-एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास को एमसीएल के निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार_ बिलासपुर। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केंद्रीय कोयला मंत्री की स्वीकृति से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के निदेशक (मानव संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह प्रभार 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर छह माह अथवा नियमित निदेशक (मानव संसाधन) की नियुक्ति अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। बिरंची दास ने 20 मार्च 2024 को एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) का कार्यभार ग्रहण किया…
KORBA:-अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस: ब्रह्माकुमारीज का जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ कोरबा, 26 जून । अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन कोरबा के 17 जून से 26 जून तक चलाए गए नशामुक्ति शपथ एवं जनजागरण अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज कोरबा सेवा केन्द्रों ने जिले भर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों और ग्रामीण अंचलों में हुए कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। _पाली में 79 कार्यक्रम, कोरबा-गेवरा तक पहुंचा अभियान_ इस अभियान के अंतर्गत अकेले पाली क्षेत्र में 79 जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुए। वहीं…
KORBA:-रेलवे ओवरब्रिज हत्याकांड: वारदात के 1 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने अकेले दबिश देकर पकड़ा रेलवे ओवरब्रिज हत्याकांड: वारदात के 1 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने अकेले दबिश देकर पकड़ा *कोरबा। शहर को दहला देने वाली रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हमाल की हत्या की वारदात में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सबसे अहम बात यह रही कि सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी अपने चालक आरक्षक रामचंद्र राजपूत के साथ सीधे मोतीसागर पारा पहुंचे और अकेले ही दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। सुबह…
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा
सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहणकोरबा, 29 जून 2026/ राज्य एवं केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार सहकारिता आंदोलन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज से देशव्यापी ‘सहकारी सप्ताह’ का शुभारंभ हुआ। यह विशेष सप्ताह 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले सहित पूरे देश में विभिन्न जनजागरूकता एवं सहकारिता आधारित गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा।सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर जिला कोरबा की सभी 60 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के मुख्यालयों तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की जिला…
डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने डीएमएफ से जिले के विकास के लिए की है प्लानिंग कोरबा 29जून 2026/ जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के विकास में बड़ी बाधा बना हुआ था। गांवों की जर्जर सड़कें, विशेषकर वर्षा ऋतु के दौरान, लोगों की परेशानी का प्रमुख कारण थीं। आवागमन बाधित होने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने, मरीजों को अस्पताल जाने, किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने तथा ग्रामीणों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए अत्यधिक कठिनाइयों…
कोरबा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 7 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला कोतवाली और कटघोरा थाना प्रभारियों की अदला-बदली, कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारीकोरबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला पुलिस बल में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।आदेश के तहत निरीक्षक मोतीलाल पटेल को थाना प्रभारी कोतवाली से थाना प्रभारी कटघोरा तथा निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को थाना प्रभारी कटघोरा से थाना प्रभारी कोतवाली पदस्थ किया गया है। निरीक्षक मनोज…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.