Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
चिकित्सकीय स्टॉफ की उपस्थिति के साथ स्वास्थ्य केंद्र समय पर संचालित होःकलेक्टर कुणाल दुदावत ज़िला स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने कलेक्टर ने दिए निर्देश घर-घर जाकर आभा आईडी बनाने के दिये निर्देश मासिक समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई व्यापक समीक्षा कोरबा, 27 फरवरी 2026/कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मलेरिया, कुष्ठ, सिकलसेल स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, एचआरपी (उच्च जोखिम गर्भवती), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, एनसीडी, एनक्यूएएस, आरबीएसके, एनआरसी तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत…
नगरीय चार्ज अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित कोरबा, 27 फरवरी 2026/ भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन आज नगरीय निकायों के चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि शासन द्वारा जनगणना हेतु दिशा-निर्देश तय कर समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है, इन्हीं दिशा-निर्देशों और समय-सीमा को ध्यान रखकर जनगणना के कार्य सम्पन्न होंगे।कलेक्टर ने कहा कि जनगणना कार्य में चार्ज अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी शंकाओं को…
बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी बालकोनगर, 20 फरवरी, 2026। बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर द्वारा बालको अस्पताल के परिसर में नई फार्मेसी का शुभारंभ किया गया। इस फार्मेसी का उद्घाटन बीएमसी की निदेशक डॉ. भावना सिरोही द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार तथा बालको के मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. विवेक सिंहा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बालको अस्पताल में शुरू की गई फार्मेसी का संचालन बीएमसी रायपुर द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को…
KORBA:-कोरबा में 1600 मेगावाट विस्तार पर घमासान, जनसुनवाई से पहले उठे गंभीर पर्यावरणीय सवाल कोरबा, 27 फरवरी । कोरबा पावर लिमिटेड की प्रस्तावित 2×800 मेगावाट (1600 मेगावाट) ताप विद्युत विस्तार परियोजना को लेकर क्षेत्र में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। आज आयोजित जनसुनवाई से पहले स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने परियोजना के पर्यावरणीय और स्वास्थ्य प्रभावों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है । कि कोरबा पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रहा है। क्षेत्र में संचालित कई ताप विद्युत संयंत्रों और खनन गतिविधियों के कारण वायु गुणवत्ता लगातार चिंता का विषय रही…
संत श्री जलाराम सेवा समिति कोरबा की नई कार्यकारिणी घोषित संजय चौहान अध्यक्ष व सुरेश चौहान सचिवकोरबा l संत श्री जलाराम सेवा समिति (गुजराती समाज) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। समाज की मजबूती और सेवा कार्यों को विस्तार देने के उद्देश्य से नई टीम की घोषणा की गई है, जिसमें समाज के अनुभवी और उत्साही सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।समिति की नई कार्यकारिणी में संजय चौहान को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके साथ संगठन को गति देने के लिए उपाध्यक्ष: किशोर पटेल, सचिव: सुरेश चौहान, कोषाध्यक्ष: प्रदीप चौहान, सह-कोषाध्यक्ष: नन्दलाल जेठवा, सह-सचिव: कैलाश…
विधायक प्रेमचंद पटेल के प्रयासों से 30 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृतिकोरबा l वर्ष 2026-27 के बजट में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक प्रेमचंद पटेल के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का परिणाम है कि क्षेत्र में लगभग 30 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे नगर सहित ग्रामीण अंचलों में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और विकास की रफ्तार तेज होगी।सबसे महत्वपूर्ण स्वीकृति अस्पताल चौक से जेंजरा चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण की है, जो कटघोरा शहर की यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप देगी। इसके अतिरिक्त…
KORBA:-नए पावर प्लांट की स्थापना कोरबा के लिए होगा घातक,सरगबुदिया में जन सुनवाई को निरस्त करने की मांग।:-नूतन सिंह ठाकुर* नए पावर प्लांट की स्थापना कोरबा के लिए होगा घातक,सरगबुदिया में जन सुनवाई को निरस्त करने की मांग। कोरबा पावर लिमिटेड द्वारा कोरबा जिले के सरगबुंदिया, खोड्डल, पताडी गांवों में 1320 मेगावाट के विद्युत संयंत्र के विस्तार तथा 1600 मेगावाट के नए विद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए दिनांक 27/2 /2026 को पर्यावरण जनसुनवाई का आयोजन किया गया है। नगर पालिक निगम कोरबा के अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने कोरबा शहर के आसपास किसी भी कंपनी के नए विद्युत संयंत्र…
कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को खाते में दी जाएगी राशि कोरबा, 26 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत कोरबा जिले के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले में धान बेचने वाले किसानों को योजना का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरित किया जाएगा। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कोरबा जिले के कुल 43 हजार 681 किसानों ने अब तक इस योजना का लाभ उठाया है। योजना के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप, जिले में कुल 27 लाख 47 हजार 101.20 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है, जिसके एवज में किसानों के खातों में 20 हजार 081.31…
हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान परीक्षा-2026 : जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सभी केन्द्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कोरबा 26 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत आज हाई स्कूल परीक्षा विषय सामाजिक विज्ञान (300) की परीक्षा आयोजित की गई। कोरबा में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों द्वारा कुल 19 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण दल क्रमांक 1 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बालको, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बालको, अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार, दल क्रमांक 2 द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी, भैसमा, नोनबिर्रा, सेन्द्रीपाली, रामपुर…
गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा कोरबा, 26 फरवरी 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम नागरिकों को समय पर एवं सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में रक्त सेवा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। वर्तमान में कोरबा जिले में 01 शासकीय ब्लड सेंटर (मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय) तथा 04 निजी ब्लड सेंटर-बिलासा ब्लड सेंटर घंटाघर कोरबा, संवेदना ब्लड सेंटर कोसाबाड़ी कोरबा, बालाजी ब्लड सेंटर एनकेएच हॉस्पिटल परिसर कोरबा और कटघोरा ब्लड सेंटर कटघोरा संचालित हैं।शासकीय ब्लड सेंटर तथा तीन…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.