Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: रामेश्वर ठाकुर
रायपुर : लोकधुनों और लोकनृत्यों से सजा ‘लोकरंग पर्व’, भरथरी गाथा ने बांधा समां तीन दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं का जीवंत प्रदर्शन, नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का संदेशरायपुर, 6 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, लोकगायन और लोकनृत्य की विविध परंपराओं को संरक्षित करने और कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘लोकरंग पर्व’ का रविवार को रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। 6 से 8 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेश की पारंपरिक लोकविधाओं की विविध…
जवाहर नवोदय विद्यालय छुरी में कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद कहा-लक्ष्य तय कर मन लगाकर पढ़ें, जिला प्रशासन हर कदम पर करेगा सहयोग कोरबा 06 सितंबर 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं जवाहर नवोदय विद्यालय छुरी के चेयरमैन ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय छुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, भोजन, पेयजल एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ऑडिटोरियम का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश…
जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ कोरबा 06 सितम्बर 2026/जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा।छत्तीसगढ़ शासन, जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार की सहभागिता…
करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंधकोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की बिक्री में अनियमितता, कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री (ओवररेटिंग) पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज विकासखंड करतला क्षेत्र के उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध कीटनाशकों के स्टॉक, मूल्य सूची, विक्रय अभिलेख, अनुज्ञप्ति…
कोरबा। झीरम घाटी हत्याकांड में एनआईए कोर्ट के फैसले के बाद कोरबा में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि 23 मई 2013 को हुए झीरम घाटी नरसंहार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 32 लोगों की हत्या के मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने जांच और कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए इसे “आधा-अधूरा न्याय” बताया है। पार्टी का कहना है कि अदालत ने उन्हीं तथ्यों के आधार पर फैसला दिया, जो एनआईए ने उसके समक्ष प्रस्तुत किए थे। जयसिंह अग्रवाल…
शिक्षक दिवस पर सजा गुरु सम्मान का भव्य मंच, सरस्वती शिक्षा समिति ने आचार्य-आचार्याओं का किया अभिनंदन0 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर आयोजित समारोह में गुरुजनों को रोली-तिलक और भेंट देकर किया सम्मानित 0शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण पर दिया जोर कोरबा। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीएसईबी कोरबा पूर्व में सरस्वती शिक्षा समिति, कोरबा द्वारा संयुक्त रूप से आचार्य अभिनंदन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में…
डीएमएफ के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर कलेक्टर की सख्ती सीढ़ी मंगवाकर कलेक्टर ने मौके पर नपवाया सरिया, 8 एमएम की जगह 6 एमएम सरिया मिलने पर सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश स्कूल भवन में निर्धारित मापदंड के विपरीत टाइल्स और पीडीएस भवन की नीची प्लिंथ पर जताई नाराजगी, पंचनामा बनाकर एफआईआर के निर्देश कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज रविवार को खनन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी, स्कूल एवं पीडीएस भवनों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त…
बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास बालकोनगर, 5 सितंबर 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारी कल्याण और टाउनशिप विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘वरदान’ अपार्टमेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में युवा कर्मचारियों को उनके नए आवास की चाबियां सौंपी गईं। ‘वरदान’ अपार्टमेंट को बालको के युवा कर्मचारियों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। ‘वरदान’ नाम शुभता और समृद्धि…
शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ एकलव्य विद्यालय छुरी में विद्यार्थियों से वन-टू-वन संवाद कर जानी समस्याएं, शिक्षकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी अनुपस्थित 8 शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश, पानी सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश विद्यार्थियों को नीट-जेईई की आवासीय कोचिंग और उच्च शिक्षा के लिए जिला प्रशासन की सहायता की दी जानकारी कोरबा, 05 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री एकलव्य आवासीय विद्यालय, छुरी पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया…
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत पशुधन विकास विभाग के संकेतकों की पूर्ति हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कलेक्टर कुणाल दुदावत ने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के दिए निर्देश कोरबा, 05 सितंबर, 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत पशुधन विकास विभाग के निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखंडों में मैदानी स्तर पर कार्यरत पशु चिकित्सकों, पैरावेट्स, पीएआईडब्ल्यू एवं पशु सखियों सहित कुल 145 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी अमले को योजना के अंतर्गत…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.