Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
KORBA:-फसल विविधीकरण को बढ़ावा दें, किसानों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करें-कलेक्टरखरीफ में धान का रकबा 2,961 हेक्टेयर घटा, रबी पड़ती भूमि में 10 प्रतिशत अतिरिक्त क्षेत्राच्छादन का लक्ष्यकोरबा, 27 अक्टूबर 2026/कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में 23 अक्टूबर को बिलासपुर के मंथन सभागार में खरीफ 2026 की प्रगति और रबी 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रम की संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन के संबंध में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कृषि विभाग के मैदानी अमले की समीक्षा बैठक लेकर…
कोरबा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोड़री, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ शिक्षक एलबी ज्योति भूषण सिंह कंवर को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में यह कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, शिक्षक पर विद्यालय में मदिरापान कर उपस्थित होने, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने तथा उच्चाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पोड़ी उपरोड़ा…
KORBA:-मिनीमाता बांगो बांध के गेट आवश्यकतानुसार खोले जा सकते हैं………हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, नदी से दूर रहें—प्रशासन की अपील कोरबा, 27 अक्टूबर 2026/ भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार 28 एवं 29 अक्टूबर को क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए मिनीमाता बांगो बांध के जलस्तर के नियमन के लिए आवश्यकतानुसार बांध के गेट खोले जा सकते हैं। इससे हसदेव नदी के जलस्तर और जल प्रवाह में वृद्धि होने की संभावना है। मिनीमाता बांगो बांध संभाग क्रमांक 3, माचाडोली ने नदी के तटीय एवं जल प्रवाह वाले क्षेत्रों में रहने…
KORBA:-मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर……3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदनकोरबा, 27 अक्टूबर 2026/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कोरबा जिले के पात्र हितग्राहियों को देश के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा का अवसर मिलेगा। योजना के तहत अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर, वैष्णो माता मंदिर एवं वाघा बॉर्डर की यात्रा 10 से 15 नवंबर 2026 तक प्रस्तावित है। बोधगया, सारनाथ और नालंदा की यात्रा 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इन यात्राओं के लिए जिले को 25 यात्रियों का लक्ष्य…
KORBA:-जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचारकोरबा, 27 अक्टूबर 2026/युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत, कोरबा द्वारा 3 नवंबर 2026 को श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों को देश की चुनावी व्यवस्था, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। वे इस…
KORBA:-आंधी-वर्षा से निपटने पहले से आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करे अधिकारी – कलेक्टर’सेवा सेतु, सीएम हेल्पलाइन और जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशसमय-सीमा बैठक में योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के निर्देशपीवीटीजी परिवारों के आधार पंजीयन के लिए गांवों में लगेंगे शिविर, धान खरीदी और राज्योत्सव की तैयारियां समय पर पूरी करने को कहाकोरबा, 27 अक्टूबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएम हेल्पलाइन और सेवा सेतु पोर्टल से प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक…
KORBA:-साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपने……मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगमकोरबा, 26 अक्टूबर 2026/पोंड़ी-उपरोड़ा विकासखंड का दूरस्थ ग्राम कुम्हारीसानी जिला मुख्यालय से लगभग 100 से 110 किलोमीटर दूर है। यहां कई परिवार खेती-किसानी पर निर्भर हैं। गांव से हायर सेकेंडरी स्कूल की दूरी करीब 6 से 7 किलोमीटर है। रास्ते कहीं ऊबड़-खाबड़ हैं, कहीं चढ़ाई-उतार और जंगल के बीच से गुजरते हैं। ऐसे में रोज स्कूल आना-जाना छात्राओं के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है।दूरी के कारण पहले कई बालिकाएं मिडिल स्कूल के बाद आगे पढ़ाई जारी नहीं रख…
KORBA:-शोक सूचनावरिष्ठ पत्रकार सुभाष अग्रवाल को भ्रात शोककोरबा। प्रेस क्लब के सदस्य एवं दैनिक तरूण छत्तीसगढ़ के संपादक श्री सुभाष अग्रवाल के अनुज भ्राता (छोटे भाई) शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं होटल रिलैक्स इन के संचालक सतीश अग्रवाल पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल का आज सोमवार दिनांक 26/10/2026 की देर शाम 7.30 बजे निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार दिनांक 27/10/2026 को सुबह 11 बजे स्थानीय मोती सागर पारा मुक्तिधाम में संपन्न होगा। इससे पूर्व अग्रोहा मार्ग स्थित उनके निवास से अंतिम…
KORBA:-चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टरनिचले इलाकों की निगरानी, राहत शिविरों की तैयारी, स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली बहाली के लिए दिए निर्देशकलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कीकोरबा, 26 अक्टूबर 2026/भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में बने दबाव के चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा तथा आंधी-तूफान की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…
KORBA:-किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाहइंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने जारी की मौसम आधारित कृषि सलाहकोरबा, 26 अक्टूबर 2026/बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 29 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि सलाह जारी की है।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने चक्रवाती तूफान और संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.