Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का गरिमामय आयोजन शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में गूंजा लोकतंत्र का संकल्प कोरबा 25 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जिले भर में ’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त विकासखंडों, तहसीलों, संकुलों सहित शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों, मतदान केंद्रों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की सामूहिक शपथ दिलाई गई।…
शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजितनुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से फैलाई गई मतदाता जागरूकता मतदान से मजबूत होगा लोकतंत्र : कलेक्टर श्री कुणाल दुदावतकोरबा, 25 जनवरी 2026/भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में 25 जनवरी को 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय आयोजन शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में सम्पन्न हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” रही, जिसके माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने एवं मतदाता सहभागिता बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला…
अपराधों पर नियंत्रणः कोरबा में साइबर पुलिस थाना की घोषणा साइबर पुलिस थाना कोरबा में 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना कोरबा। जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरबा में साइबर पुलिस थाना की घोषणा की गई है। हालांकि, अभी थाना का विधिवत उद्घाटन और प्रभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शेष है, जिसे जल्द की पूरा कर लेने की तैयारी हो रही है। सम्भवतः 26 जनवरी के बाद इसे मूर्त रूप दे दिया जाएगा। गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना दिनांक 21 नवंबर 2025 के तहत यह थाना गठन की कार्रवाई की गई है। इस संबंध…
जीवन को बनाते और बिगाड़ते है शिक्षा, मीडिया व डॉक्टर : डॉ. सिंह0 डीपीएस बन चुका है शिक्षा क्षेत्र का सिंबाल कोरबा। दिल्ली पब्लिक स्कूल जमनीपाली के रियूनियन में पहुंचे पूर्व प्राचार्य डॉ. बी सिंह ने जोर देकर कहा कि जीवन को बनाने का काम शिक्षा, मीडिया और डॉक्टर करते है और बिगाडऩे के मामले में भी उनकी ही भूमिका होती है। इसलिए जरूरत इस बात की है कि जीवन को अच्छा करने के लिए मीडिया सकारात्मक भूमिका निभाए।कोरबा में एनटीपीसी की स्थापना के साथ ही शिक्षा को बेहतर तरीके से देने के लिए डीपीएस का पदार्पण हुआ। 1987 से…
शहर के विकास में पत्रकारों का अहम योगदान, स्व. विजय शर्मा स्मृति प्रतिभा सम्मान सामारोह प्रेस क्लब कोरबा में उनके प्रतिभावान बच्चों का सम्मान सराहनीय: महापौर संजू देवी राजपूत कोरबा प्रेस क्लब कोरबा वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष स्व. विजय शर्मा स्मृति प्रतिभा सम्मान सामारोह कोरबा। हमारी ऊर्जानगरी कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और पूर्ण विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने की मुहिम में आप सभी पत्रकार साथियों का हर संभव सहयोग सदा ही मिलता रहा है।मुझे खुशी है कि इस मंच पर मैं आप सभी में उन्हीं के विकासशील विचारों को देख रही हूं। कोरबा…
फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी में गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस फ़ाइनल रिहर्सल कलेक्टर एवं एससपी की उपस्थिति में मिनट -टु -मिनट कार्यक्रम का किया गया अभ्यासकोरबा, 24 जनवरी 2026/ जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के अंतर्गत शनिवार को फुटबॉल ग्राउंड, सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में फाइनल रिहर्सल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार समस्त आयोजनों का अभ्यास किया गया।फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका में सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड…
मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोहकोरबा 24 जनवरी 2026/ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में 25 जनवरी 2026 को पूरे कोरबा जिले में 16वां ’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ (एनव्हीडी) गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन प्रातः 11 बजे से शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता जागरूकता के इस महापर्व को जिले के प्रत्येक कोने तक पहुँचाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त विकासखंडों, तहसीलों, संकुलों तथा…
सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में हर्षोल्लास से मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव 0 सरस्वती पूजन के साथ 40 नन्हे बच्चों का मंत्रोच्चार के बीच हुआ विद्यारंभ संस्कार दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। विद्यारंभ संस्कार सोलह संस्कारों में एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है, जो बालकों के ज्ञानार्जन और संस्कारमय जीवन की शुरुआत…
कोरबा शहर के टी.पी.नगर गुरूद्वारा में 40 लाख रू. के होंगे विकास कार्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ विकास कार्यो का भूमिपूजन कोरबा 24 जनवरी 2026 – कोरबा के टी.पी.नगर स्थित गुरूद्वारा में 40 लाख रूपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे, आज प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन विकास कार्येा का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस मौके प र उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने निर्माण एजेंसी को पूरी…
उद्योग मंत्री ने साढे़ 47 करोड रूपये के महत्वपूर्ण विकास कार्यो को नारियल तोड़कर प्रारंभ कराया, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति कोरबा 24 जनवरी 2026 – प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सड़क निर्माण, कालेज व स्कूल भवन निर्माण आदि से जुड़े साढे़ 47 करोड़ रूपये के महत्वपूर्ण विकास कार्यो को नारियल तोड़कर प्रारंभ कराया तथा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य कर समयसीमा में कार्यो को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.