Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद अधिकारियों की लेंगे बैठककोरबा 19 सितंबर 2025छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंन्द्रकांति वर्मा द्वारा जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली जायेगी। इससे पूर्व अध्यक्ष द्वारा सर्किट हाउस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट-चर्चा की जायेगी। आयोग के अध्यक्ष द्वारा सायं 4 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में प्रेस वार्ता भी ली जायेगी।
‘मिनी माता सम्मान वर्ष 2025 हेतु नामांकन 26 सितंबर तक आमंत्रितकोरबा 19 सितंबर 2025/भारत सरकार द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् एक महिला/संस्था को 2.00 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा छान-बीन के बाद सर्वश्रेश्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को भेजी जायेगी। आवेदन पत्र 26 सितम्बर 2025 तक कार्यालय…
माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ वर्ष 2025 हेतु नामांकन 26 सितंबर तक आमंत्रितकोरबा 19 सितंबर 2025/राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ‘‘माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् एक महिला को 2.00 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा छान-बीन के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को भेजी जायेगी। आवेदन पत्र 26 सितम्बर 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल…
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कोरबा प्रवास 21 एवं 22 कोकोरबा 19 सितंबर 2025/छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा आर.एस.विश्वकर्मा आई.ए.एस.(से.नि.) तथा सदस्यगण नीलांबर नायक, बलदाउ राम साहू, हरिशंकर यादव, यशवंत सिंह वर्मा, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा, कृष्णा गुप्ता एवं सचिव अमित श्रीवास्तव 21 सितंबर एवं 22 सितंबर को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। वे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे रायपुर से रवाना होकर सायं 4 बजे सर्किट हाउस कोरबा पहुंचेंगे। शाम 6…
आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा केन्द्रों का किया गया शुभारंभकोरबा 19 सितंबर 2025/भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक आदि सेवा पर्व एवं सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है ।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के चिन्हांकित समस्त 479 ग्रामों में 17 सितम्बर को आदि सेवा केन्द्रों का शुभारंभ किया गया है। इन आदि सेवा केन्द्रों में सेवा पखवाड़ा के दौरान आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, वन अधिकार पत्र बनाने संबंधी कार्य किये…
सेवा पखवाड़ा दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजितमैराथन दौड़ का आयोजन आजकोरबा 19 सितंबर 2025/सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 सितंबर को घंटाघर चौक से निर्मला स्कूल कोरबा तक प्रातः 7 बजे से 7.30 बजे तक नशामुक्त मैराथन का आयोजन किया गया है। मैराथन में कालेज के छात्र-छात्राएं, स्काउट गाइड सहित आम नागरिक भाग ले सकेंगे। इसी कड़ी में 21 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सीएसईबी पूर्व में प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं खेलकूद का कार्यक्रम रखा गया है। सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत 22 सितंबर को नशामुक्ति केन्द्र मुड़ापार…
रायपुर : करोड़ों रूपए की जीएसटी चोरी का खुलासा: 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर की जीएसटी चोरीजाँच में 1.64 करोड़ रूपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त रायपुर, 19 सितंबर 2025 मो. फरहान सोरठियाराज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व का नुकसान होता था।राज्य जीएसटी की बी.आई.यू.…
स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छता व अच्छे स्वास्थ के बीच गहरा संबंध, साफ-सफाई केवल कार्य ही नहीं, सेवा भी है – महापौर सुलभ इंटरनेशनल द्वारा आयोजित स्वच्छोत्सव कार्यक्रम में पहुंची महापौर, कहा-समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों में रहे निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप स्वच्छता)कोरबा 18 सितम्बर 2025 – महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने स्वच्छता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि वास्तव में स्वच्छता एवं अच्छे स्वास्थ के बीच गहरा संबंध हैं, गंदगी एक ओर जहॉं हमें बीमार करती हैं, हमारे स्वास्थ को हानि पहुंचाती है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता व साफ-सफाई बीमारियों को दूर भगाकर हमें अच्छा स्वास्थ…
0 देवी मां सर्वमंगला के दरबार में नवरात्रि की तैयारियां शुरू, मनोकामना ज्योत जलवाने के लिए विदेश से भी आते हैं लोग. जिसको लेकर कोरबावासियों की आस्था काफी गहरी है. कोरबा के साथ ही पूरे प्रदेश वासी मां सर्वमंगला को काफी मानते हैं. यही वजह है कि नवरात्र के समय यहां श्रद्धालु दर्शन करने लाखों की संख्या में पहुंचते हैं. कोरबाः आदिशक्ति मां जगदंबा की उपासना का पर्व नवरात्रि इस साल 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. नवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारी शुरू कर दी गई है. कोरबा जिले की प्रथम आराध्य देवी मां सर्वमंगला के दरबार में…
जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों का करायें सत्यापन : कलेक्टर कलेक्टर ने ली पीएचई अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश कोरबा 18 सितंबर 2025/कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिल गांवों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उनका सत्यापन कर ग्रामीणों को समय पर पेयजल आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जाए।…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.