Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं हितों के लिए सतर्क रहना आवश्यक ग्राम पंचायत नकटीखार में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्नकोरबा 03 जनवरी 2026/छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा द्वारा प्रतिमाह कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत नकटीखार में कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा ग्रामवासियों को उनके अधिकारों व हितों की जानकारी दी गई।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं श्री पंकज कुमार देवड़ा ने संयुक्त…
//सफलता की कहानी// ऑयल पाम खेती से कोरबा के किसानों की बढ़ी आय, अब अनुदान के साथ टॉप-अप सहायता से होगा दोगुना लाभ कोरबा 03 जनवरी 2026/राज्य में खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम अब किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रहे हैं। ऑयल पाम जैसी दीर्घकालीन और लाभकारी फसल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने प्रति हेक्टेयर अनुदान के साथ अतिरिक्त टॉप-अप राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर कृषि विभाग द्वारा मंजूर की गई इस नई व्यवस्था से किसानों की आय…
मार्ग अवरुद्ध करने मामले में कोतवाली जांजगीर पुलिस की सख्त कार्रवाई * नामजद 10 लोगो एवं अन्य के विरुद्ध थाना जांजगीर में किया गया अपराध पंजीबद्ध….मुख्य मार्ग में शव को रास्ते में रखकर तथा मुआवजे की मांग को लेकर लगभग 3 घंटे तक मुख्य मार्ग को किया गया था बाधित * *बीते कल रात्रि में नेता जी फर्नीचर दुकान जांजगीर के सामने मुख्य मार्ग में शव को रास्ते में रखकर तथा मुआवजे की मांग को लेकर लगभग 3 घंटे तक मुख्य मार्ग को किया गया था बाधित* * *आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के द्वारा कार्यवाही…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सशक्त सामाजिक सुरक्षा तंत्र रायपुर, 03 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र कल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से राज्य में वृद्धजनों के लिए सुनियोजित, व्यापक एवं सतत सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र वरिष्ठ नागरिकों को बिना किसी पृथक “सीनियर सिटीजन कार्ड” के उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अलग पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आधार कार्ड एवं अन्य वैध दस्तावेजों…
रायपुर : वन विभाग का विधिक साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी रायपुर, 03 जनवरी 2026 राज्य के वन क्षेत्रों में अवैध शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कई मामलों में अपराधी पकड़े भी जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वनकर्मियों को कानूनी प्रावधानों की पूरी जानकारी न होने के कारण अपराधियों के विरुद्ध मजबूत प्रकरण तैयार नहीं हो पाता, जिससे वे आसानी से छूट जाते हैं। विधिक साक्षरता कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमऐसी स्थिति से बचने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व…
रायपुर : राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए 07 जनवरी तक आमंत्रित प्रविष्टियां भारत निर्वाचन आयोग मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मीडिया संस्थानों को करेगा सम्मानित प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो एवं ऑनलाइन मीडिया को दिए जाएंगे अवार्ड रायपुर, 03 जनवरी 2026 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता (SVEEP) के क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को सम्मानित करने हेतु राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।इच्छुक मीडिया संस्थान अपनी प्रविष्टियां 07 जनवरी 2026 तक भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली–110001 स्थित कार्यालय में भेज…
रायपुर : सड़क दुर्घटना में आपात स्थिति से निपटने मॉक-ड्रिलसड़क दुर्घटना में आपात स्थिति से निपटने मॉक-ड्रिलयात्रियों, वाहन चालकों एवं फील्ड स्टॉफ को आपात परिस्थितियों से निपटने दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण सीपीआर देने की वैज्ञानिक तकनीक के लाइव-डेमो के साथ ही अचानक बेहोशी, अत्यधिक रक्तस्राव एवं सांस लेने में कठिनाई जैसी मेडिकल आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार की दी गई जानकारी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियानों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन रायपुर, 3 जनवरी 2026 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत…
KORBA:महिला सरपंच की हत्या का प्रयास, चुनावी रंज और अवैध शराब की रोक बना वजह कोरबा। जिले में एक महिला सरपंच की हत्या करने का प्रयास किया गया। रॉड से किए गए प्राणघातक हमलों में सतरेंगा की सरपंच गंभीर रूप से घायल हुई है।जानकारी के मुताबिक श्रीमती बंधन बाई कंवर ग्राम पंचायत सतरेंगा की वर्तमान में सरपंच है। पंचायत चुनाव के समय बंधन बाई के विरूद्ध जो सरपंच के पद पर खडे हुये थे, उसको झूलसिह पण्डो सपोर्ट करता था किन्तु चुनाव में हार जाने के बाद चुनावी रंजिश बंधन बाई से रखने लगा था। हाल ही में 31 दिसम्बर…
छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद का रजत जयंती स्थापना दिवस कार्यक्रम 29 को 0 कमेटी के जिलाध्यक्ष वीरसाय धनवार नियुक्तकोरबा। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त अशासकीय व गैर राजनैतिक संगठन और आदिवासी समाज का मातृ संगठन है।छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद स्थापना के 25 वर्ष पूर्व होने उपलक्ष्य पर 29 जनवरी को रजत जयंती स्थापना दिवस रायपुर में मनाया जायेगा। वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद छ: बिन्दु में केंद्रित होकर छ: सूत्रीय कार्यक्रम करेगा। जिसकी घोषणा रजत जयंती स्थापना दिवस कार्यक्रम में की जाएगी। उक्त रजत जयंती व स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी प्रदेशव्यपी चल रही…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.