Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
बुढ़ापे में पक्के मकान का सहारा, बृज राम को नहीं होती परेशानीपीएम आवास योजना कोरबा 22 अगस्त 2025/प्रधानमंत्री आवास योजना बुजुर्ग बृज राम राठिया के लिए एक बड़ा सहारा बन गया है। कच्चे मकान में रहते हुए अनगिनत परेशानी उठाने वाले बृज राम को खुशी है कि अब इस उम्र में उन्हें खपरैल ठीक करने छत पर नहीं चढ़ना पड़ेगा। न ही बारिश के दिनों में उन्हें टपकते हुए पानी की बूंदों से परेशानी होगी।कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गढ़उपरोड़ा के सत्तर वर्षीय बृज राम राठिया ने बताया कि पक्के मकान बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। बेटे…
आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगा विशेष सेवा अभियानजनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में होगा आयोजनकोरबा 22 अगस्त 2025/प्रधानमंत्री ने 02 अक्टूबर, 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत की थी जिसका उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के जीवन एवं उनके ग्रामों में प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है। यह अभियान बहु विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इसी के अनुरूप भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा वर्तमान में कैडर आधारित मॉडल के माध्यम से, जो कि भागीदारी योजना निर्माण एवं अंतर विभागीय अभिसरण पर आधारित है ’’आदि…
“पर्पल फेयर” का आयोजन 23 अगस्त शनिवार कोकोरबा 22 अगस्त 2025/दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समिति, समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सी.आर.सी.), ठाकुरटोला राजनांदगांव द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से “पर्पल फेयर” का आयोजन 23 अगस्त शनिवार को प्रातः 10ः00 बजे से किया जा रहा है। यह आयोजन सीनियर क्लब सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान कोरबा में संपन्न होगा।इस मेले का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को अपने कौशल एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने, कौशल विकास के अवसर प्राप्त करने तथा विभिन्न हितधारकों से जुड़ने का एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि सामाजिक समावेशिता एवं आत्मनिर्भरता को…
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आगामी नवरात्रि पर्व में श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली
जांजगीर-चांपा जिले के 10 स्थानों 30-30 लाख की लागत से बनाए जाएंगे महतारी सदन 166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा महतारी सदन – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 166 महतारी सदन हेतु 49 करोड़ 80 लाख रुपये जारी अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति, 50 से अधिक महतारी सदन पूर्ण महतारी सदन में कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी होंगी सुविधायें 5 वर्षाे में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की योजना
बालक की मृत्यु पश्चात गलत जांच के आरोप में हटाया गया लैब तकनीशियनकोरबा कोरबा जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में 8 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई। परिजन ने अस्पताल के जांच लैब तकनीशियन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर अस्पताल प्रबंधन की प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डीन ने लैब तकनीशियन को हटा दिया है।जानकारी के अनुसार मूलत: जशपुर निवासी अपने 8 वर्षीय पुत्र को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका परिवार लगभग 12 साल से बालको में निवासरत है। बालक को खून की जरूरत होने पर उसका ब्लड…
प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा में प्रवेश हेतु परीक्षा 24 अगस्त कोकोरबा 21 अगस्त 2025/प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय कोरबा में कक्षा 11 वीं में 20 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु परीक्षा रविवार 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में आयोजित किया गया है। परीक्षार्थियों को 24 अगस्त को परीक्षा केन्द्र में प्रातः 10 बजे पहचान पत्र के साथ उपस्थित होने निर्देशित किया गया है। प्रवेश पत्र का वितरण परीक्षा केन्द्र में किया जायेगा। पात्र-अपात्र, परीक्षा केन्द्र, रोल नंबर इत्यादि की सूची का अवलोकन वेबसाइट कोरबा…
माँझीपारा के विद्यालय को मिला खेवइया, यहाँ के विद्यार्थी बनेंगे पढ़इयायुक्ति युक्तकरण से शिक्षिका की नियुक्ति से पढ़ाई हुई आसानकोरबा 21 अगस्त 2025/शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगा नाला में बड़ी संख्या में मांझी परिवार निवास करते हैं। नाव चलाने, मछली बेचने सहित मजदूरी कर अपना आजीविका चलाने वाले इन परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने शासन ने इनके बसाहट के पास ही प्राथमिक शाला प्रारंभ किया। अन्तिम छोर वाले इस गाँव के पाठशाला में पिछले कई साल से विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से नियमित शिक्षक नहीं थे। शिक्षको की कमी…
कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन का ऐतिहासिक स्वागत, भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य समारोह कोरबा, 21 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कोरबा जिले के लोकप्रिय विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के साथ-साथ आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम विभाग का दायित्व मिलने पर जिलेभर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। जिले की सीमाओं से लेकर जिला मुख्यालय तक हर स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। फूलमालाओं, बैंड-बाजों और आतिशबाजी से पूरा शहर भाजपा के रंग में सराबोर हो गया। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश संगठन में सुश्री…
अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभकोरबा 21 अगस्त 2025/अग्निवीर भर्ती थलसेना में 2025-26 में ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जिले के अभ्यर्थी जो निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के इच्छुक हैं। वे अपना उत्तीर्ण संबंधी दस्तावेजों के साथ जिला रोजगार कार्यालय कोरबा में उपस्थित होकर 29 अगस्त 2025 तक पंजीयन करवा सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अग्निवीर थल सेना भर्ती में युवाओं का अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती का आयोजन रायपुर में संभावित है। कोरबा जिले…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.