Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
राजस्व पखवाड़ा शिविर में अचानक पहुँचे कलेक्टर, ग्रामीणों को आवेदन देकर राजस्व प्रकरण निराकरण कराने कहा किसान किताब का किया वितरण कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत आज पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सराईपाली में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में अचानक पहुँचे। शिविर में अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे ग्रामीणों से उन्होंने सीधा संवाद किया और शिविर आयोजन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व से संबंधित कोई भी समस्या हो, तो अवश्य आवेदन दें। प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा।कलेक्टर ने बताया कि राजस्व पखवाड़ा शिविर में पटवारी और सचिव अनिवार्य रूप से उपस्थित…
पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी सभी निर्माणाधीन भवनों में तकनीकी स्वीकृति के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश मानकों से समझौता नहीं, दोषपूर्ण कार्यों को सुधारने के निर्देश पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने किया निर्देशित कोरबा, 10 अप्रैल 2026/पाली विकासखंड में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज विभिन्न निर्माण एजेंसियों द्वारा संचालित प्रगतिरत कार्यो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माणाधीन भवनों में तकनीकी स्वीकृति (टीएस) के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश…
14 अप्रैल को होगा झुंझुनूंवाले श्री बाबा गंगाराम कृपा महा उत्सव, श्रद्धालुओं में उत्स कोरबा। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित प्रसिद्ध झुंझुनूंवाले श्री बाबा गंगाराम मंदिर की आस्था देशभर में फैली हुई है। इसी आस्था को लेकर कोरबा में भी 14 अप्रैल (मंगलवार) को श्री बाबा गंगाराम कृपा महा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से दीनदयाल मार्केट स्थित पीली कोठी में संपन्न होगा। बाबा गंगाराम मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है। दर्शन के बाद मंदिर की पवित्र ‘रज’ को प्रसाद…
रायपुर : निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 9 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया…
रायपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत…..तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां रायपुर, 09 अप्रैल 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ है, लेकिन जहां भी गड़बड़ी मिली है, वहां सुधार किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर साड़ियां बदली जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी गई साड़ियों की लंबाई और गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों पर महिला एवं…
रायपुर : प्रवासी मजदूरों को मिलेगा 5 किलो एलपीजी सिलेंडर खाद्य विभाग से सभी कलेक्टर को जारी किया पत्र रायपुर, 9 अप्रैल 2026 राज्य शासन ने प्रवासी मजदूरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (गैस) सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, प्रवासी मजदूरों को यह सिलेंडर संबंधित एलपीजी वितरकों के वितरण केंद्रों से प्रदान किया जाएगा। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को पहचान प्रमाण के रूप में आधार…
रायपुर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) अंतर्गत राष्ट्रीय स्वाथ्य प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुपालन न करने वाले 59 अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाहीरायपुर, 9 अप्रैल 2026 राज्य नोडल एजेंसी, छत्तीसगढ़ द्वारा आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों के विरुद्ध Hospital Empanelment Module (HEM 2.0) पंजीयन हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन न करने पर छत्तीसगढ़ राज्य के 59 अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है । राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) नई दिल्ली के दिशा-निर्देश अनुसार आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल पर अपनी जानकारी अद्यतन कर…
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की ई-केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क है, अतः किसी भी प्रकार का शुल्क न दें कोरबा 09 अप्रैल 2026/राज्य शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। योजना का लाभ प्राप्त कर रही सभी पात्र महिलाएं यह सुनिश्चित करें कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण करा लें।ई-केवाईसी की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक शिविरों के माध्यम से की जाएगी। जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी इस अवधि में पूर्ण नहीं हो पाएगा,…
जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश कोरबा 09 अप्रैल 2026/कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना का कार्य 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक किया जाना निर्धारित है। इस संबंध में जिले में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता और प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।कोरबा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे भारत सरकार, गृह मंत्रालय, जनगणना निदेशालय द्वारा विकसित एचएलओ एप्प के माध्यम से अपनी स्व-गणना स्वयं करें। एचएलओ एप में कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर से…
रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन’ कोरबा 09 अपै्रल 2026/प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व एवं जिला प्रशासन कोरबा के सतत प्रयासों से दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं।कोरबा जिले के रुमगरा निवासी 55 वर्षीय दिव्यांग श्री मदन दास, पिता छेदी दास, जो लंबे समय से चलने-फिरने में कठिनाइयों का सामना कर रहे…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.