Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
कृषि विभागीय योजनाओं का निरंतर लाभ लेने हेतु एग्रीस्टैक पोर्टल में कराएं फार्मर रजिस्ट्री कोरबा 09 अप्रैल 2026/कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 में डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन योजना की शुरुआत की गई है। इस मिशन के अंतर्गत एग्रीस्टैक प्रोजेक्ट के माध्यम से देश के सभी किसानों की भूमि का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। प्रत्येक खसरे का फार्म आईडी तथा प्रत्येक कृषक के समस्त खसरों का 11 अंकों का फार्मर आईडी तैयार किया जाना अनिवार्य है।किसान एग्रीस्टैक पोर्टल में खसरा जोड़ने की प्रक्रिया स्व-पंजीकरण, समिति के एग्रीस्टैक लॉगिन या लोक सेवा केंद्र के माध्यम से कर…
खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर कलेक्टर ने सब इंजीनियर पर कार्यवाही के दिए निर्देश ग्राम कुरुडीह के ग्रामीणों ने की थी कलेक्टर से शिकायत कोरबा, 09 अप्रैल 2026/ग्राम कुरुडीह के ग्रामीणों ने कलेक्टर कुणाल दुदावत से मिलकर बताया कि उनके गाँव का ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब है। विद्युत विभाग को बार-बार शिकायत देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे पूरे गाँव में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन माह से ट्रांसफार्मर खराब है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सुधार या प्रतिस्थापन की कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों की शिकायत को कलेक्टर…
श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आयोजित रायपुर, 9 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आज गुरूवार को नवा रायपुर स्थित मण्डल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, श्रम विभाग उप-सचिव श्री विपुल…
महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाएसी अनिवार्य तय समय सीमा में ई-केवाएसी नहीं कराने पर रुकेगी राशिकोरबा l महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभाग ने योजना से जुड़ी सभी महिलाओं को अनिवार्य रूप से ई-केवाएसी कराने के निर्देश जारी किए हैं।जारी अधिकृत सूचना के अनुसार ई-केवाएसी प्रक्रिया की शुरुआत 03 अप्रैल से कर दी गई है, जो 30 जून तक संचालित रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य ग्राम पंचायत भवनों में तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों में किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि…
KORßA:-शहर के मध्य बह रही नहर चढ़ी अतिक्रमण की भेंट….अंचल के मध्य बह रही नहर चढ़ी अतिक्रमण की भेंट7.49 करोड़ का टेंडर पर काम शुरू होना मुश्किल…….. 👉बुधवारी बाजार से मुड़ापार मार्ग पर चढ़ी अतिक्रमण की भेंट शहर के मध्य बह रही नहर चढ़ी अतिक्रमण की भेंट कोरबा l कोरबा अंचल के मध्य से गुजरने वाली बांयीं तट नहर (एलबीसी) की बदहाली अब सिंचाई विभाग और प्रशासन के लिए गले की फांस बन गई है। उक्त नहर की जर्जर हालत को सुधारने के लिए तीसरी बार 7.49 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है, लेकिन धरातल पर काम शुरू…
प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली सराहना: डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह की पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रशंसा रायपुर/कोरबा, अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. संतोष कुमार सिंह की पुस्तक “Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi” को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सराहना मिली है। प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली से जारी दो अलग-अलग पत्रों में देश के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों ने डॉ. सिंह के शोध कार्य की सराहना की है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने पत्र में पुस्तक को “बेहद शोधपूर्ण और…
अंत्योदय की भावना को साकार कर रहे निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन: घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों को सौंपे राशन कार्ड कोरबा ::भारतीय जनता पार्टी के मूल उद्देश्य अंत्योदय—अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने—के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए निर्विरोध पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन द्वारा “घर-घर चलो, हर घर चलो” अभियान के तहत कोरबा विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18, कोहड़िया क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान संचालित किया गया।इस अभियान के दौरान श्री देवांगन ने चारपारा, बरपारा एवं साहू मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमजन से आत्मीय संवाद स्थापित…
मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री संस्थान के पास से वाहन चोरी-कथित आरोपी गिरफ्तारकोरबा l कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बालकोनगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 अप्रैल की रात लाटाघाट क्षेत्र स्थित देशी मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री संस्थान के पास से अपनी एक्टिवा खड़ी की थी, जो कुछ देर बाद वहां से चोरी हो गई।…
01 वर्ष सश्रम कारावास व 200 रुपए अर्थदण्ड से दण्डित कोरबा। नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार के आरोपी को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश (F.T.C.) कोरबा (पीठासीन न्यायाधीश सीमा प्रताप चंद्रा) ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डित किया है। प्रकरण में राज्य शासन की ओर से सुनील कुमार मिश्रा विशेष लोक अभियोजक ने मजबूत पैरवी की। श्री मिश्रा ने बताया कि आरोपी दशरथ सिदार, पिता स्व. प्रताप सिंह सिदार,19 वर्ष, निवासी सागौन गार्डन पोडीबहार ने घटना दिनाँक 21.06.2025 की रात्रि 01से 05 बजे के बीच थाना सिविल लाईन रामपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी प्रार्थी के घर से उसकी 12 वर्ष से…
शैक्षणिक परिसर व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित कराएं-कलेक्टर नशामुक्ति पर हर सप्ताह गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश जिले में नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करने प्रशासन सख्त : नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए स्पष्ट निर्देश कोरबा, 08 अप्रैल 2026/जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, उपयोग एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने शैक्षणिक परिसरों के आसपास प्रतिबंधित सामग्री बेचने वालों के…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.