Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
हर घर तिरंगा लगाने और यात्रा की बनी रूपरेखा… 0 हर घर तिरंगा लगाने और यात्रा की बनी रूपरेखा… कोरबा। मोर तिरंगा मोर अभियान और घर-घर तिरंगा – हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 10 से 13 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाने, प्रतिमा का माल्यार्पण करने, तिरंगा यात्रा निकालने और शक्ति केंद्र स्तर पर हर घर तिरंगा लगाने की विस्तृत योजना पर चर्चा हुई। इसके लिए शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई। कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी जिला…
चालक से नगदी व मोबाइल की लूट कोरबा। शहर में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात लगभग 3 बजे तीन नकाबपोश युवकों ने एक ट्रक ड्राइवर को चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर 6 000 रुपए नगद एवं जियो कंपनी का कीपैड मोबाइल छीन लिया। घटना प्रेम नगर स्थित मेन रोड जैलगांव चौक के पास हुई। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक च 12 एस 0526 का चालक रात में वाहन लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में तीन नकाबपोश युवक अचानक सामने आ गए। उन्होंने चाकू दिखाकर चालक को धमकाया और जेब से नगदी व मोबाइल लूटकर मौके से फरार…
बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद कोरबा। जिले के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर में रात के अंधेरे में एक काले रंग की पल्सर बाइक चोरी हो गई। बाइक क्रमांक सीजी 13 बी ए 7089 है।चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर को साफ देखा जा सकता है। कोरबा में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस को इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बाइकों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें।
रक्षाबंधन पर बहनें आज दिन भर बांध सकेंगी भाइयों को राखी ना भद्रा का साया ना मुहुर्त का रहेगा चक्कर कोरबा। आज रक्षाबंधन पर्व भाइयों के दीर्घायु होने व सुख समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए रक्षा सूत्र बांधती है। भाई-बहन के अटूट रिश्ते के रूप में रक्षा बंधन पर्व मनाया जाता है। सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। भाई और बहन के आपसी विश्वास और समर्पण का त्योहार रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त शनिवार को है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है…
सडक पर रील बनाने पर की जाएगी सख्त कार्यवाहीकोरबा । कोरबा जिले में भी रील बनाने की बीमारी बढ़ती जा रही है। कहीं भी कभी भी और किसी भी कारण से रील बनाने वाले लोग सक्रिय हैं। इनमें टीनएजर्स से लेकर युवक-युवतियां और उम्रदराज भी पीछे नहीं हैं। लेकिन अब बहुत हो गया। खास तौर पर सडक़ इस तरह के कार्य करने वालों पर अब सख्त कार्यवाही की जाएगी।जानकारी के अनुसार कोरबा सहित विभिन्न क्षेत्रों से इस तरह की तस्वीर औरखबरें लगातार आ रही है की रील के चक्कर में शौकीन वर्ग रेलवे ट्रैक के साथ-साथ मुख्य मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग…
बालको की सर्कुलर इकोनॉमी से निर्माण को नई राह, फ्लाई ऐश से फ्लैट तक बालकोनगर, 8 अगस्त 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए फ्लाई ऐश (राख) के पुनः उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। थर्मल पावर प्लांट्स से उत्पन्न फ्लाई ऐश का पुनः उपयोग करते हुए उसे टिकाऊ ईंटों में बदला जा रहा है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी परियोजनाओं में उपयोग की जा रही हैं। यह पहल ग्रामीण और शहरी आवास विकास में सतत आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए नए रास्ते खोल रही है।…
फ्लाईएश व नियम विरूध राखड़ एवं कोल परिवहन करने वाले वाहनों पर आरटीओ उड़नदस्ता टीम ने की कार्यवाहीकोरबा । सड़क पर संयंत्रों का राखड़ लेकर दौड़ते व कोल परिवहन में लगे भारी वाहनों द्वारा बिना तिरपाल ढके/अधूरे/फटे तिरपाल के कारण सड़क पर उड़ते के गुबार व कोयले के उड़ते छोटे-छोटे कणों से सडक पर चलने वाले आम नागरिक त्रस्त है साथ ही ऐसे लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है।इन पर लगाम कसने प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए राखड़ एवं कोयला लोड कर चलने वाले विभिन्न वाहनों पर व नियम विरूध परिवहन करने…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती दावा आपत्ति 17 अगस्त तक आमंत्रित कोरबा 07 अगस्त 2025/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ग्रामीण के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र पेण्ड्रीडीह में आगंनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र खोखराआमा, मारगांव, केरवां, दरगा, शांतिनगर, गेंराव, ढोंगदरहा 01, छुईढोढ़ा, डूमरडीह, मसान 01, कुदमुरा 01, सिमकेंदा 02, पेंड्रीडीह और आंगनबाड़ी केन्द्र विमलता में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक कुल 14 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन मंगाये गये थे।परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदन अनुसार विकासखण्ड स्तरीय मूल्यांकन समिति के द्वारा प्रावधिक मूल्यांकन प्रत्रक अनुमोदन उपरांत अभ्यर्थियों से दावा…
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एसटी, एससी अभ्यर्थियों को मिलेगा एक लाख का प्रोत्साहन राशि जिले के इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी 12 अगस्त तक कर सकते है आवेदन कोरबा 07 अगस्त 2025/राज्य शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2025 में सफल होने वाले अनुसूचित जातिएवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रदेश के अभ्यर्थियों को एक लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण…
पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 31 अगस्त तक कर सकते है आवेदन अधिक जानकारी हेतु अध्ययन केंद्र एनसीसी कार्यालय, तहसील रोड कोरबा में कर सकते है संपर्क कोरबा 07 अगस्त 2025/पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई-जून 2025-26 लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के दूरवर्ती शिक्षा अंतर्गत अध्ययन केंद्र कोरबा में प्रवेश प्रारंभ है। वर्तमान में अध्ययन केंद्र कोरबा, तहसील रोड, पीजी कॉलेज के बगल में पुराना कलेक्ट्रेट/पुराना आरटीओ (एनसीसी कार्यालय) में संचालित…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.