Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर पुष्पांजलि, “अखंड भारत” के संकल्प के साथ लखनलाल देवांगन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि… कोरबा 06 जुलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और “अखंड भारत” के प्रबल संवाहक परम् श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती के अवसर पर रविवार को ताप विद्युत गृह परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित जनसमूह…
सीने में चाकू मारकर हत्या के दोषी को उम्रकैद0 ढोढ़ीपारा इलाके में गणेश विसर्जन के दौरान हुई थी घटनाकोरबा। शहर के ढोढ़ीपारा इलाके में गणेश विसर्जन के दौरान युवक के सीने में चाकू मारकर हत्या के दोषी को सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाया है। उसपर एक हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। लोक अभियोजक अधिकारी राजेन्द्र साहू ने बताया कि 28 सितंबर, 2023 को ढोढ़ीपारा से गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए श्रृद्धालु कोहडिय़ा स्थित नगर निगम के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के करीब स्थित नहर में ले जा रहे थे। शाम को लगभग छह बजे थे।…
देवशयनी एकादशी प्रारंभ, अब शादी के लिए 4 माह करना पड़ेगा इंतजार0 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर जागेंगे देवकोरबा। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन पालनहार भगवान विष्णु चार माह तक शयन में चले जाते हैं। इस दौरान सभी मांगलिक कार्य बंद कर दिया जाता है। चातुर्मास में सभी देव सो जाते हैं और सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में आ जाता है। इस बार देवशयनी एकादशी के दिन चार शुभ योग बन रहे हैं। अब चार माह तक कुंवारों को शादी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।देवशयनी एकादशी रविवार से प्रारंभ हो गया है। हिंदू…
मौसी के घर से मंदिर लौटे महाप्रभु0 जगह-जगह हुआ स्वागत, चहुंओर गूंजे जयकारे, रथ की रस्सी खींचने सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ेकोरबा। शनिवार को अंचल भगवान जगन्नाथ की भक्ति में रंगा नजर आया। जब मौसी मां मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की बाहुड़ा रथयात्रा निकली गई।कोरबा सीतामढ़ी, राम जानकी मदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा, और दादर खुर्द स्कूल स्थित मौसी मां मंदिर से रथयात्रा प्रारंभ हुई और सफर तय कर भगवान पुन: अपने श्रीमंदिर लौटे। इस दौरान पूरा शहर जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा।बहुड़ा यात्रा के अवसर पर भगवान को विशेष स्वर्ण श्रृंगार में सजाया गया।रथ पर भगवान…
खडग़े की जनसभा में शामिल होंगे कांग्रेसीकोरबा। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की उपस्थिति में 7 जुलाई को रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में किसान – जवान – संविधान जनसभा कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान ने विधानसभावार प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा रामपुर के लिए विधायक फूलसिंह राठिया को प्रभारी बनाया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष अजीत दास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष विरेन्द्र चंदन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला के अध्यक्ष दौलत राम राठिया ब्लॉक करतला के…
कबीर की वाणी को आज घर-घर पहुचाने की आवश्यकताःउपमुख्यमंत्री अरुण साव बांकी मोंगरा में कबीर प्राकट्य दिवस समारोह में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री श्री साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कबीर आश्रम के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा कीकोरबा 06 जुलाई 2025उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज बांकीमोंगरा में आयोजित कबीर प्राकट्य दिवस समारोह में शामिल हुए। वे चौका आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कबीर ने सत्य का मार्ग दिखाया है। उनकी वाणी…
//सफलता की कहानी//सरकार की योजना बनी किसानों की ताकत, छबिलाल को सुलभ दरों पर मिला खाद और बीजखरीफ की तैयारी में नहीं कोई रुकावट, समिति से समय पर मिली राहत कोरबा, 06 जुलाई 2025बरसात की पहली फुहारों के साथ खेतों में हरियाली की आस भी लौट आई है। मिट्टी जीवनदायिनी बनी है और किसान अपने सपनों को साकार करने खेतों में जुट गए हैं। इस नए उमंग और उत्साह के पीछे सरकार की वे योजनाएं हैं, जो समय पर और जमीन पर क्रियान्वित हो रही हैं।छत्तीसगढ़ शासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से प्रदेशभर के किसानों को अब खेती…
डबल इंजन की सरकार में दुगनी गति से हो रहा प्रदेश में विकास का कार्यः उपमुख्यमंत्री अरुण साव अल्प समय में ही प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा किया गयाःमंत्री श्री लखनलाल देवांगनसड़क पर खड़े लोगो को कलेक्टर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री जी पुल निर्माण की घोषणा कर चुके हैं तो खुश होकर लौटेउपमुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने किया लगभग 8 करोड़ रुपये के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजनकोरबा 06 जुलाई 2025छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने अपने एकदिवसीय प्रवास…
कॉपी-किताबों के लिए दुकान फिक्स, पालक मजबूरकोरबा। स्कूल खुलते ही प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू हो गई है। बच्चों की कापी-किताबों से लेकर ड्रेस-मोजा किस दुकान से खरीदना है, यह सब कुछ अभी भी निजी स्कूलों के द्वारा ही तय किया जा रहा है। इस पर शिक्षा विभाग का कोई कंट्रोल नहीं है।इसके चलते महंगी कापी-किताबों और ड्रेस के चलते अभिभावकों की जेब ढीली हो रही है। स्थिति आज भी ऐसी है कि शहर में अगर कोई एक विद्यालय है तो उक्त विद्यालय की कापी-किताबों से लेकर ड्रेस वगैरह शहर भर के किसी दूसरे दुकान में नहीं मिलेगी। मजबूर अभिभावकों…
देवशयनी एकादशी पर मां सर्वमंगला घाट कोरबा पर हसदेव आरती 6 जुलाई को 0 नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा किया जाएगा आयोजन कोरबा। देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा मां सर्वमंगला घाट कोरबा पर हसदेव आरती का आयोजन 6 जुलाई को संध्या 5 बजे से किया जाएगा, जिसमें नगर पालिक निगम के महापौर संजु देवी राजपूत मुख्य यजमान के रूप में सहभागी होंगी। समिति ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में हसदेव आरती में सहभागी होने का आग्रह किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा बताया गया…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.