Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
कोरबा पुलिस के द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे जब्त कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप यार्ड में…
ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया गया आवास दिवस प्रत्येक माह की 07 तारीख को आयोजित किए जाते हैं रोजगार दिवस एवं आवास दिवस क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली से दी गई योजनाओं एवं प्रावधानों की जानकारी कोरबा/07 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में शनिवार को चावल उत्सव, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार दिवस तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत “आवास दिवस” का आयोजन किया गया। आवास दिवस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना…
निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निश्चित समय-सीमा में पूर्ण कराएं : कलेक्टर डीएमएफ सहित पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम जनमन, मनरेगा, आजीविका मिशन एवं एसबीएम कार्यों की हुई समीक्षाl निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व नागरिक सूचना पटल बनाना अनिवार्य कोरबा/07 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास ,डीएमएफ के अंतर्गत संचालित कार्यों सहित ग्रामीण पंचायत विभाग की प्रमुख योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम जनमन आवास, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट…
सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में विदाई समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ का लाइव प्रसारण 0 कक्षा द्वादश के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई, प्रधानमंत्री के संदेश से छात्रों ने लिया एकाग्रता और अनुशासन का संकल्प कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में कक्षा द्वादश के भैया-बहनों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन पूर्व प्राचार्य श्री नवल किशोर की अध्यक्षता में किया गया। कक्षा एकादश के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बद्री प्रसाद स्वर्णकार,…
कोरबा – कोरबा विधानसभा के ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कोरबा विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉक अध्यक्षों एवं दशों मंडल अध्यक्षों को शपथ दिलवाया । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको, दर्री – जमनीपाली, कुसमुण्डा, एवं कोरबा ब्लॉक के अध्यक्षों क्रमश: ए डी जोशी, राजेन्द्र तिवारी, बसंत चंद्रा, पालुराम साहु सहित मंडल अध्यक्षगण देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, सुरती कुलदीप, अश्वनी पटेल, सुकसागर निर्मलकर एवं प्रदीप जायसवाल, मनीष शर्मा एवं जवाहर निर्मलकर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…
बालको जोनांतर्गत वार्डो को मिली 02 करोड़ 17 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात (उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण )(नवनिर्मित सामुदायिक भवन हुआ लोकार्पित, वहीं सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था कार्य सहित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यो का किया गया भूमिपूजन)कोरबा 07 फरवरी 2026 -निगम के बालको जोनांतर्गत वार्ड क्र. 47 एवं 39 को आज 02 करोड़ 17 लाख रूपय ेके विकास कार्यो की सौगात मिली, जिसमें नवनिर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण, विभिन्न वार्डो के 08 स्थानों पर आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण सहित सड़क, नाली व पाईप लाईन…
सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस प्रत्येक माह की 07 तारीख को होगा आयोजन क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से मिलेगी नए प्रावधानों की जानकारी कोरबा/06 फ़रवरी 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल उत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत “आवास दिवस” का आयोजन किया जाएगा। आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों…
अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस पर ग्रामीणों ने लिया समय पर काम, पूरा भुगतान और पारदर्शिता का संकल्प विकसित भारत-जी -राम -जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जागरूकता हेतु जिले में कि जा रही हैं आईईसी गतिविधियां कोरबा/06 फरवरी 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में तथा सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में विकसित भारत G-RAM-G अधिनियम 2025 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे सप्ताह 2 फरवरी से 8 फरवरी तक विभिन्न आईईसी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत गोड़ी के अमृत सरोवर स्थल…
प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक संपन्न बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश कोरबा 06 फरवरी 2026/ जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग की अध्यक्षता एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी. उपाध्याय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभा कक्ष में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की गई प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा हेतु प्राचार्यो एवं विषय व्याख्याताओं की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणामों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने 50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के प्राचार्यों एवं 40 प्रतिशत से कम परिणाम…
सरगबंद तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 50.77 लाख तथा 3 सामुदायिक भवनों के लिए 59.77 लाख मंजूर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 14 कार्यों के लिए 2.88 करोड़ स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए मंजूरी आदेश कोरबा 06 फरवरी2026/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका में 14 कार्यों के लिए दो करोड़ 88 लाख 10 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से राशि की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.