Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
जिले में 800 युवा आपदा मित्रों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण कोरबा, 05 फरवरी 2026केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’युवा आपदा मित्र योजना’ के अंतर्गत जिला प्रशासन कोरबा द्वारा इस वर्ष बड़े पैमाने पर युवाओं को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिले की औद्योगिक संवेदनशीलता और स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं, जैसे सर्पदंश, डूबने की घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए केंद्र शासन ने इस वर्ष प्रशिक्षित होने वाले आपदा मित्रों की संख्या बढ़ाकर 800 कर दी है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य से इस योजना के क्रियान्वयन हेतु केवल चार जिलों कोरबा, रायपुर,…
कोरबा में रचा जाएगा इतिहासः 280 मीटर लंबे बैनर पर 10 हजार हस्ताक्षर के साथ बनेगा ’गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ कोरबा 05 फरवरी 2026/नगर पालिक निगम, कोरबा द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और नागरिकों को संकल्पबद्ध करने के उद्देश्य से ’महासंकल्प 2026’ के बैनर तले एक विशाल महाभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से कोरबा शहर स्वच्छता के क्षेत्र में अपना नाम ’गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराने की तैयारी में है। इस महाभियान के अंतर्गत 280 मीटर लंबे एक विशाल बैनर पर स्वच्छता शपथ के साथ 10 हजार से…
पाली महोत्सव हेतु रूचि की अभिव्यक्ति 10 फरवरी तक आमंत्रित कोरबा 05 फरवरी 2026/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (सामुदायिक आदिवासी कला, हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन) कार्यक्रम का 15 एवं 16 फरवरी को विकासखंड पाली के ग्राम केराझरिया में किया जायेगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।पाली महोत्सव 2026 में कोरबा जिले के प्रतिष्ठित/खाति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुत…
36 घंटे में 04 सफल प्रसव : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण कोरबा 05 फरवरी 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने तथा गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कटघोरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में महज 36 घंटे के भीतर 04 गर्भवती महिलाओं का सफल एवं सामान्य प्रसव कराया गया।इनमें श्रीमती शांति (पत्नी श्री संदीप, ग्राम अंडी कछार), श्रीमती प्रीति (पत्नी श्री…
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी और फार्मर आईडी अनिवार्य उप संचालक कृषि ने की औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील कोरबा 04 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगामी 22वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए जिले के किसानों को अब अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और एग्रीस्टेक पोर्टल पर फार्मर आईडी निर्माण जैसे कार्य पूर्ण कराने होंगे। शासन द्वारा शीघ्र ही अगली किस्त जारी किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन तकनीकी औपचारिकताएं अधूरी होने की स्थिति में पात्र किसान भी लाभ से वंचित हो सकते हैं। इसे देखते हुए उप संचालक कृषि,…
//सफलता की कहानी// ’महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण’ ’बढ़ती मांग, मजबूत बाजारः स्थानीय से प्रदेश स्तर तक वनौषधियों की निरंतर आपूर्ति’ ’स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण योगदान वनौषधि उपचार से 1500 से अधिक मरीजों को मिला लाभ’ कोरबा 05 फरवरी 2026/ग्रामीण अंचलों में वनोपज पर आधारित आजीविका सदियों से महिलाओं के जीवन और आर्थिक संरचना का अभिन्न हिस्सा रही है। जंगलों से प्राप्त वनोषधि एवं अन्य वनोपज न केवल पारंपरिक ज्ञान का प्रतीक हैं, बल्कि आज के समय में महिला स्वावलंबन, स्वास्थ्य और सतत रोजगार का मजबूत आधार…
छत्तीसगढ़ में ‘रिमोट कंट्रोल’ वाली सरकार, दांव पर है प्रदेश की खनिज संपदा” : डॉ. महंत कोरबा 5 फरवरी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। कोरबा के तिलक भवन प्रेस क्लब में पत्रकारों से औपचारिक चर्चा के दौरान डॉ. महंत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के दो साल के शासन में जनता त्रस्त है और सरकार का हर मोर्चे पर नियंत्रण खत्म हो चुका है। खनिज संपदा और उद्योगपतियों का गठजोड़डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि राज्य…
पशु औषधालय छुरी का हो रहा संचालन, पशुओं में बीमारी होने पर तत्काल निकटस्थ पशु चिकित्सालय या मोबाइल वेटेरीनरी यूनिट पर करें सम्पर्क कोरबा 05 फरवरी 2026/पशु औषधालय छुरी का नियमित रूप से संचालन हो रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा बताया गया कि संस्था के सुचारू संचालन हेतु पशु औषधालय दर्री (कटघोरा) के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी जोगेन्द्र चंद्रा (मो. 7987581462 को अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है। वे अपने मूल कार्य के साथ-साथ प्रति सप्ताह तीन दिवस नियमित रूप से पशु औषधालय छुरी का कार्य संपादन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जिले में संचालित मोबाइल वेटेरीनरी…
अवैध कब्जा कर, पहले चोरी – फिर सीना जोरी करने वालों पर सख्ती से निपट रही निगम की टीम ढोढ़ीपारा में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, हुडदंग करने वाली अतिक्रमणकारी महिला को काबू में किया महिला सुरक्षा बल ने )( दी कड़ी हिदायत – दोबारा ऐसा किया तो, अतिक्रमण तो हटेगा ही, वैधानिक कार्यवाही भी होगी कोरबा 05 फरवरी 2026 – अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटाने के लिए निगम द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पर अडांगा डालने वाले व हुज्जतबाजी कर ’’ पहले चोरी-फिर सीना जोरी ’’ की कहावत को चरित्रार्थ करने वालों से नगर निगम की अतिक्रमण निरोधी…
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी और फार्मर आईडी अनिवार्य उप संचालक कृषि ने की औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील कोरबा 04 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगामी 22वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए जिले के किसानों को अब अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और एग्रीस्टेक पोर्टल पर फार्मर आईडी निर्माण जैसे कार्य पूर्ण कराने होंगे। शासन द्वारा शीघ्र ही अगली किस्त जारी किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन तकनीकी औपचारिकताएं अधूरी होने की स्थिति में पात्र किसान भी लाभ से वंचित हो सकते हैं। इसे देखते हुए उप संचालक कृषि,…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.