Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
फुटपाथ से बेजा कब्जा सहित हटाए गए दूसरे अवरोध कोरबा नगर निगम ने की सख्त कार्यवाही कोरबा । स्वच्छता रैंकिंग में आगे बढने और ऐसे कार्यों पर भारी-भरकम खर्च जब हो रहा है तो इसी हिसाब से बहुत कुछ सुधार भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ के बड़े और लाभकारी नगर निगम में शामिल कोरबा में इसी इरादे से जरूरी कामकाज कराए जा रहे हैं। उन सभी निशानियों को हटाने पर सख्ती दिखाई जा रही है जो सुंदरता में बाधक हैं। निगम की टीम ने अभियान शुरू कर फुटपाथ को बेजा कब्जा से मुक्त कराया। महाराणा प्रताप चौराहे से कोसाबाड़ी जोन तक…
पुष्पांजलि के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी -ज्योत्सना महंत कोरबा सांसद व महिला सशक्तिकरण संबंधी स्थायी संसदीय समिति की सदस्य ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रलिया निवासी उमेंद दास की सुपुत्री पुष्पांजलि महंत की कथित तौर पर मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में चार दिन पूर्व हुई हत्या और परिजनों द्वारा दुष्कर्म के आरोप के बाद पुष्पांजलि की हत्या और पीएम नहीं किए जाने की घटना संज्ञान में आने के बाद सांसद ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मामले में निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा है। शव लेकर परिजन…
कोरबा में पहली बार लगेगा फिल्मी कलाकारों का मेला 0 रंगारंग कार्यक्रम से सजेगी शाम, हसदेव छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड का 28 को होगा आयोजनō कोरबा। कोरबा में पहली बार हसदेव छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है, जो छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। रंगारंग समारोह 28 जून को शाम 6 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। आयोजक कोरबा के फिल्म एक्टर व डायरेक्टर दीपक आदित्य ने प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म…
दादरखुर्द में निकलेगी रथयात्रा, अंतिम चरण में तैयारी 0 महाप्रभु बीमार, काढ़ा का लगाया जा रहा भोग कोरबा। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। दादरखुर्द में 124वें वर्ष रथयात्रा निकलेगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। पूर्णिमा स्रान के बाद से महाप्रभु बीमार हैं, जिन्हें स्वस्थ करने पंडितों द्वारा काढ़ा का भोग लगाया जा रहा है। ग्राम दादर खुर्द में मनाए जाने वाले रथयात्रा पर्व के लिए विशेष तैयारी गांव में की जा रही है। गांव के मंदिर में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा स्थापित है। मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ इन दिनों…
सुभाष चौक से घंटाघर तक मुख्य मार्ग को दिया जाएगा माडल स्वरूप, शहर की स्वच्छता व सुंदरता के साथ कोई कम्प्रोमाईज नहीं – आशुतोष पाण्डेय (आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आमजन का किया आव्हान -शहर को साफ-सुथरा रखें, व्यवस्थाओं को बनाए रखें, न तो खुद गदंगी करें और न किसी को गदंगी करने दें ) (आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की अगुवाई में निगम की एक्शन टीम ने सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक किया पैदल मार्च, दर्जनों अवैध कब्जो ंसे मुक्त किए गए फुटपाथ पार्किंग व सड़क – जप्ती व अर्थदण्ड की हुई कार्यवाही, शहर को स्वच्छ रखने व व्यवस्थाओं…
निगम ने जगन्नाथ रथयात्रा आयोजन में 03 लाख रू. का दिया अनुदान महापौर ने पहली बार आयोजन से पूर्व उक्त अनुदान राशि प्रदान की समिति को कोरबा 26 जून 2025 – नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दादरखुर्द में आयोजित रथयात्रा के भव्यतम आयोजन में इस वर्ष 03 लाख रूपये का अनुदान दिया गया है, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पहली बार रथयात्रा आयोजन के पूर्व उक्त अनुदान राशि की आर.टी.जी.एस. कापी समिति को प्रदान किया, समिति के सदस्यों व आयोजनकर्ताओं ने इस हेतु महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय को धन्यवाद दिया है। यहॉं उल्लेखनीय है कि…
कलेक्टर अजीत वसंत ने मीसा बंदियों का किया सम्मान सम्मान पाकर अभिभूत हुए मीसाबंदी कोरबा 25 जून 2025/ आपातकाल के 50वी वर्षगांठ के अवसर पर आज 25 जून को जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट में मीसा बंदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आपातकाल के दौरान मीसा के तहत जेल गए स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को शॉल, श्रीफल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान श्री वसंत ने कहा कि मीसा बंदियों ने आपातकाल के कठिन समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली…
प्लेसमेंट में चयनित सिपेट के विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की मुलाकात कलेक्टर ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं कोरबा 25 जून 2025/ केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा, रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करने वाला संस्थान हैं। सिपेट में एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाता है। रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान के लिए सिपेट, कोरबा में आधुनिक तकनीकी एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है जो प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार प्रदान करने में अवसर एवं सहयोग प्रदान करता है। वर्ष 2022 में कलेक्टर कोरबा…
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर जारी — 24×7 कार्यरत रहेगा 1800-233-1905δ* उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध बांग्लादेशी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा पहचान पर संदेह हो तो वे तुरंत टोल फ्री नम्बर पर संपर्क करें रायपुर, 26, जून 2025-छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-1905 जारी किया गया है, जो…
शिशु शिक्षा व पोषण को मिलेगा संबल, डीएमएफ से 96 नए आंगनबाड़ी भवनों को मिली मंजूरी km 12 करोड़ से अधिक राशि से नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में नवीन 5 gcc 4 भवन का होगा निर्माण* प्रारंभिक शिक्षा और पोषण सेवाओं को मिलेगी मजबूती* कोरबा 26 जून 2025/ जिला प्रशासन द्वारा शिशु शिक्षा एवं बाल विकास को संबल प्रदान करते हुए कोरबा जिले के नगरीय निकायों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ी पहल की गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिला खनिज न्यास निधि से जिले के नगरीय क्षेत्र के विभिन्न जोन के…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.