Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
कोरबा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर कोरबावासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा कोरबावासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आई है। कोरबावासियों का जीवन भी प्रभु जगन्नाथ जी के रथ की तरह सफलता एवं समृद्धि की राह पर आगे बढ़े। श्री अग्रवाल ने प्रभु श्रीजगन्नाथ भगवान से प्रार्थना कर कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य, विकास, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, समृद्धि, समृद्धि तथा दीर्घार्यु होने की कामना की।
एनकेएच के नि:शुल्क शिविर में 100 से ज्यादा मरीजों को लाभ कोरबा। एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोरबा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ । यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोसाबाड़ी क्षेत्र स्थित अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया था। शिविर में 100 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों ने नाक, कान, गला, आंख, दांत और बहरापन (बधिरता) की जांच उन्नत मशीनों से कराई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सभी को चिकित्सा परामर्श दिया। बधिरता की जांच के बाद श्रवण यंत्र की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को विशेष छूट के साथ श्रवण यंत्र…
अध्यक्ष पद हेतु मनोनयन एवं अगस्त माह में होने वाले विश्व आदिवासी दिवस को मनाने हेतु आदिवासी शक्ति पीठ कोर ग्रुप की बैठक हुई संपन्न कोरबा । आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के सभागार में शक्तिपीठ के कोर ग्रुप की आवश्यक बैठक रखी गई, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष शिव नारायण सिंह कंवर के निधन पश्चात नए अध्यक्ष का मनोनयन एवं आगामी अगस्त माह में होने वाले विश्व आदिवासी दिवस को भव्य रूप से मनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। पिछले अनुभवों के आधार पर और भी बेहतर कार्यक्रम करने हेतु सुझाव एवं प्रस्ताव पारित किए गए। इस वर्ष भी…
फुटपाथ से बेजा कब्जा सहित हटाए गए दूसरे अवरोध कोरबा नगर निगम ने की सख्त कार्यवाही कोरबा । स्वच्छता रैंकिंग में आगे बढने और ऐसे कार्यों पर भारी-भरकम खर्च जब हो रहा है तो इसी हिसाब से बहुत कुछ सुधार भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ के बड़े और लाभकारी नगर निगम में शामिल कोरबा में इसी इरादे से जरूरी कामकाज कराए जा रहे हैं। उन सभी निशानियों को हटाने पर सख्ती दिखाई जा रही है जो सुंदरता में बाधक हैं। निगम की टीम ने अभियान शुरू कर फुटपाथ को बेजा कब्जा से मुक्त कराया। महाराणा प्रताप चौराहे से कोसाबाड़ी जोन तक…
पुष्पांजलि के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी -ज्योत्सना महंत कोरबा सांसद व महिला सशक्तिकरण संबंधी स्थायी संसदीय समिति की सदस्य ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रलिया निवासी उमेंद दास की सुपुत्री पुष्पांजलि महंत की कथित तौर पर मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में चार दिन पूर्व हुई हत्या और परिजनों द्वारा दुष्कर्म के आरोप के बाद पुष्पांजलि की हत्या और पीएम नहीं किए जाने की घटना संज्ञान में आने के बाद सांसद ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मामले में निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा है। शव लेकर परिजन…
कोरबा में पहली बार लगेगा फिल्मी कलाकारों का मेला 0 रंगारंग कार्यक्रम से सजेगी शाम, हसदेव छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड का 28 को होगा आयोजनō कोरबा। कोरबा में पहली बार हसदेव छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है, जो छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। रंगारंग समारोह 28 जून को शाम 6 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। आयोजक कोरबा के फिल्म एक्टर व डायरेक्टर दीपक आदित्य ने प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म…
दादरखुर्द में निकलेगी रथयात्रा, अंतिम चरण में तैयारी 0 महाप्रभु बीमार, काढ़ा का लगाया जा रहा भोग कोरबा। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। दादरखुर्द में 124वें वर्ष रथयात्रा निकलेगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। पूर्णिमा स्रान के बाद से महाप्रभु बीमार हैं, जिन्हें स्वस्थ करने पंडितों द्वारा काढ़ा का भोग लगाया जा रहा है। ग्राम दादर खुर्द में मनाए जाने वाले रथयात्रा पर्व के लिए विशेष तैयारी गांव में की जा रही है। गांव के मंदिर में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा स्थापित है। मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ इन दिनों…
सुभाष चौक से घंटाघर तक मुख्य मार्ग को दिया जाएगा माडल स्वरूप, शहर की स्वच्छता व सुंदरता के साथ कोई कम्प्रोमाईज नहीं – आशुतोष पाण्डेय (आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आमजन का किया आव्हान -शहर को साफ-सुथरा रखें, व्यवस्थाओं को बनाए रखें, न तो खुद गदंगी करें और न किसी को गदंगी करने दें ) (आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की अगुवाई में निगम की एक्शन टीम ने सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक किया पैदल मार्च, दर्जनों अवैध कब्जो ंसे मुक्त किए गए फुटपाथ पार्किंग व सड़क – जप्ती व अर्थदण्ड की हुई कार्यवाही, शहर को स्वच्छ रखने व व्यवस्थाओं…
निगम ने जगन्नाथ रथयात्रा आयोजन में 03 लाख रू. का दिया अनुदान महापौर ने पहली बार आयोजन से पूर्व उक्त अनुदान राशि प्रदान की समिति को कोरबा 26 जून 2025 – नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दादरखुर्द में आयोजित रथयात्रा के भव्यतम आयोजन में इस वर्ष 03 लाख रूपये का अनुदान दिया गया है, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पहली बार रथयात्रा आयोजन के पूर्व उक्त अनुदान राशि की आर.टी.जी.एस. कापी समिति को प्रदान किया, समिति के सदस्यों व आयोजनकर्ताओं ने इस हेतु महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय को धन्यवाद दिया है। यहॉं उल्लेखनीय है कि…
कलेक्टर अजीत वसंत ने मीसा बंदियों का किया सम्मान सम्मान पाकर अभिभूत हुए मीसाबंदी कोरबा 25 जून 2025/ आपातकाल के 50वी वर्षगांठ के अवसर पर आज 25 जून को जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट में मीसा बंदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आपातकाल के दौरान मीसा के तहत जेल गए स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को शॉल, श्रीफल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान श्री वसंत ने कहा कि मीसा बंदियों ने आपातकाल के कठिन समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.